फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सत्ता संग्राम 2019: वोट के लिए फेसबुक इंडिया न्यूज पार्टनरशिप हैड ने चलाया हल, तस्वीरें...

Sat, 30 Mar 2019 09:56 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पौड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पौड़ी Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 30 Mar 2019 09:56 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha elections 2019 facebook india news partnership head Plowed farm

वोट के लिए नेता क्या-क्या जतन करते हैं, इसकी बानगी आज उत्तराखंड के पौड़ी में देखने को मिली। तस्वीरों में आप भी देखिए। उत्तराखंड की गढ़वाल लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी ने विधानसभा क्षेत्र पौड़ी में जनसंपर्क अभियान चलाया। शनिवार को गढ़वाल लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी मनीष खंडूड़ी ने नलई गांव से जनसंपर्क अभियान शुरू किया। बता दें कि मनीष खंडूड़ी फेसबुक इंडिया न्यूज पार्टनरशिप हैड हैं। जनसंपर्क अभियान के दौरान केवर्स गांव पहुंचे, जहां उन्होंने एक खेत में हल चलाया। हल चलाकर उन्होंने कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों को चौंका दिया।

Lok sabha elections 2019 facebook india news partnership head Plowed farm

इस दौरान ब्लाक मुख्यालय कल्जीखाल में आयोजित जनसभा में खंडूड़ी ने कहा कि उनके पिता गढ़वाल सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूड़ी का केंद्र सरकार ने अपमान किया है। आजाद भारत की यह पहली घटना थी, जब रक्षा समिति के किसी अध्यक्ष को हटाया गया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सेना के सम्मान के कसीदे गढ़ते फिरते हैं, लेकिन उन्होंने उत्तराखंड के इस ईमानदार जनरल की हमेशा उपेक्षा की है।
 

Lok sabha elections 2019 facebook india news partnership head Plowed farm
खंडूड़ी ने कहा कि पिता की ईमानदारी ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है। ब्लाक प्रमुख कल्जीखाल व ब्लाक प्रमुख संगठन के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र सिंह राणा ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार जनभावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रही है, जिसे जनता समझ गई है। उन्होंने कहा कि कल्जीखाल कांग्रेस प्रत्याशी की जीत में अहम योगदान देगा। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष केशर सिंह नेगी, पूर्व दर्जाधारी राज्यमंत्री सरिता नेगी, राजेंद्र शाह व प्रमुख कोट सुनील लिंगवाल ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से ही जन अपेक्षाओं पर खरी उतरी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Lok sabha elections 2019 facebook india news partnership head Plowed farm

2019 के चुनावी समर में भी पार्टी को बड़ी जीत मिलेगी। कांग्रेस प्रत्याशी मनीष खंडूड़ी ने सबदरखाल में भी जनसभा को संबोधित किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष कामेश्वर राणा, जिला प्रवक्ता संजय डबराल, पूर्व प्रमुख कोट नवल किशोर, पूर्व जिलाध्यक्ष महेश ढौंडियाल, ब्लाक अध्यक्ष कल्जीखाल कांग्रेस कमेटी अर्जुन पटवाल, जिला प्रभारी आईटी विभाग नितिन रावत, केशवानंद आर्य व तामेश्वर आर्य आदि मौजूद थे। 

विज्ञापन
Lok sabha elections 2019 facebook india news partnership head Plowed farm

ब्लाक मुख्यालय कल्जीखाल में आयोजित कांग्रेस प्रत्याशी मनीष खंडूड़ी की जनसभा में कई लोगों ने कांग्रेस का हाथ थामा। इसमें भाजयुमो के पूर्व मंडल अध्यक्ष शिवराज सिंह नेगी, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह पटवाल, पूर्व सचिव सहकारी समिति मनमोहन सिंह रावत, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रधान संगठन जगपाल सिंह नेगी सहित लोग शामिल रहे। खंडूड़ी ने अभियान के दौरान केवर्स, टंगरोली, डांडा नागराजा, कापड़, घिण्डवाड़ा आदि स्थानों पर जनसंपर्क किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed