{"_id":"5c373f39bdec2273a67c87c2","slug":"lohri-2019-auspicious-time-and-date-for-puja","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Lohri 2019: दूर करें कंफ्यूजन, यह है लोहड़ी पूजन की सही तारीख और शुभ मुहूर्त...","category":{"title":"Astrology","title_hn":"ज्योतिष","slug":"astrology"}}
Lohri 2019: दूर करें कंफ्यूजन, यह है लोहड़ी पूजन की सही तारीख और शुभ मुहूर्त...
करन दयाल, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 13 Jan 2019 12:25 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
lohri festival
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मकर संक्रांति से एक दिन पहले देश भर में लोहड़ी का त्योहार मनाया जाता है। इस साल मकर संक्रांति का त्योहार 14 नहीं बल्कि 15 जनवरी को मनाया जाएगा। ऐसे में लोगों को कंफ्यूजन है कि लोहड़ी 13 को मनाई जाएगी या 14 को। तो यहां दूर कीजिए अपना कंफ्यूजन और जारिए पूजा का शुभ समय...
2 of 5
पंडित गौरव आर्य
ज्योतिषाचार्य पंडित गौरव आर्य के अनुसार, पंचांग की गणना से यह मालूम होता है कि 14 जनवरी की शाम 7 बजकर 50 मिनट पर सूर्य मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे इसलिए 13 जनवरी को ही लोहड़ी मनाई जाएगी। लोहड़ी पूजन का शुभ मुहूर्त शाम में 5 बजकर 41 मिनट से 7 बजकर 4 मिनट तक होगा।
3 of 5
lohri
लोहड़ी मुख्य रूप से पंजाबियों का त्योहार माना जाता है। इसकी तैयारी लोहड़ी से कुछ दिन पहले ही शुरू हो जाती है। लोहड़ी में मूंगफली, गुड़, तिल और गजक का विशेष महत्व माना जाता है। लोहड़ी का त्योहार नवविवाहितों के लिए खास होता है। नव विवाहित जोड़ा इस दिन अग्नि में आहुति देते हुए उसके चारों ओर घूमता है और अपनी सुखी वैवाहिक जीवन की प्रार्थना करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
lohri
लोहड़ी के दिन अग्नि में तिल, गजक, मूंगफली, गुड़, रेवड़ी, खील, मक्का और गन्ना चढ़ाया जाता है। ऐसा करने के पीछे की मान्यता ये है कि अग्नि में आहुति देने से ये सब भगवान तक पहुंचता है और सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। साथ ही आहुति देने से घर में धन की कमी नहीं होती।
विज्ञापन
5 of 5
lohri
इस दिन दुल्ला भट्टी वाला को याद किया जाता है। मान्यता के अनुसार, मुगल काल में अकबर के दौरान दुल्ला भट्टी पंजाब में रहा करता था। कहा जाता है कि दुल्ला भट्टी ने पंजाब की लड़कियों की रक्षा की थी। इसलिए इस दिन बेटियों की सुरक्षा की कामना भी की जाती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।