फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खेत में जा रहे चार लोगों पर टूट पड़ा आदमखोर तेंदुआ, इसके बाद क्या हुआ वहां देखिए...

Sun, 13 May 2018 09:19 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, बाजपुर
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, बाजपुर Updated Sun, 13 May 2018 09:19 AM IST
विज्ञापन
Leopard attack on four peoples badly injured photos
leopard

चार लोग जो रहे थे तभी तेंदुआ आया और उनपर टूट पड़ा। आगे  देखिए क्या हुआ...


 

Trending Videos
Leopard attack on four peoples badly injured photos
leopard

गांव भूड़ी बन्नाखेड़ा में तेंदुए ने हमला कर वृद्धा समेत चार को घायल कर दिया। गंभीर हालत में वृद्धा को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। हमले के बाद तेंदुआ झाड़ियों के पास पुलिया के नीचे जाकर छिप गया। जंगलात टीम ने ट्रैंकुलाइजर गन से बेहोश कर उसे पकड़ लिया।

Leopard attack on four peoples badly injured photos
leopard

शुक्रवार सुबह करीब सात बजे गांव भूड़ी बन्नाखेड़ा निवासी कुंती देवी (62) घर से शौच के लिए जा रही थी। रास्ते में झाड़ियों में घात लगाए बैठे तेंदुए ने हमला कर उसे घायल कर दिया। शोर सुनकर लाठी-डंडे लेकर पहुंचे ग्रामीणों ने कुंती को बचाया। इस दौरान तेंदुए ने हमला कर आनंद सिंह, लक्ष्मण सिंह और मनोहर को भी मामूली घायल कर दिया। भीड़ को देख तेंदुआ कुछ दूरी पर झाड़ियां के पास पुलिया में जाकर छिप गया। तेंदुए के गुर्राने की आवाज से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। इस बीच बड़ी तादाद में लोग लाठी-डंडे लेकर जुट गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Leopard attack on four peoples badly injured photos
leopard

सूचना पर एसडीओ कलम सिंह बिष्ट, रेंजर नवीन पवार, रेंजर संतोष पंत, रेंजर एमसी पंत, डिप्टी रेंजर पीसी जोशी, डा. दुष्यंत, डा. आयुष, पूरन गोस्वामी, एएसपी आयुष अग्रवाल, सीओ एमसी बिंजौला पुलिस बल के साथ पहुंचे। जंगलात टीम ने पुलिया और झाड़ियों के चारों ओर जाल बिछाकर ट्रैंकुलाइजर गन से तेंदुए को बेहोश कर दिया। उसके बाद पिंजरे में कैद किया। जंगलात की टीम तेंदुए को बन्नाखेड़ा रेंजर कार्यालय ले गई। गांव भूड़ी बन्नाखेड़ा में तेंदुए की दस्तक से ग्रामीण भयभीत हो गए।

विज्ञापन
Leopard attack on four peoples badly injured photos
leopard

डीओ कलम सिंह बिष्ट और रेंजर नवीन चंद पवार ने बताया कि पानी और भोजन की तलाश में तेंदुए सहित अन्य वन्य जीव आबादी की ओर आ रहे हैं। शुक्रवार को तेंदुए को पकड़ने के प्रयास के दौरान एक गीदड़ भी झाड़ियों से खेत की ओर भाग गया। ग्रामीणों और जंगलात की टीम को लगा की तेंदुआ भाग गया, लेकिन तेंदुआ पुलिया के नीचे ही थी। जंगलात टीम ने फिर से घेराबंदी कर शुक्रवार को दोपहर साढ़े 12 बजे गन इंजेक्शन से बेहोश कर तेंदुए को पकड़ लिया। तेंदुआ वयस्क नर है। उच्चाधिकारियों की अनुमति पर तेंदुए को जंगल में छोड़ा जाएगा।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed