कांग्रेस द्वारा विधानसभा चुनाव 2017 के लिए उत्तराखंड में 63 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित करते ही बवाल शुरू हो गया है। जब सहसपुर से आर्येंद्र शर्मा को टिकट नहीं मिला तो प्रदर्शन कर रहे समर्थक ने आत्मदाह की कोशिश कर डाली। समय रहते पुलिस ने उसे रोक लिया।
नेताजी को टिकट नहीं मिला तो खुद को जलाने लगा समर्थक, तस्वीरें...
सोमवार को राजधानी देहरादून में सहसपुर विधानसभा सीट पर बवाल मच गया। सहसपुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय को टिकट दिया गया है।
जिस कारण सहसपुर सीट से दावेदार आर्येंद्र शर्मा के समर्थकों में आक्रोश फूट पड़ा। बड़ी संख्या में कांग्रेस भवन पहुंचने लगे। प्रदर्शन के दौरान आर्येंद समर्थक सलीम ने खुद पर मिट्टी तेल छिड़क कर आत्मदाह का प्रयास किया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सलीम को पकड़ लिया।
उन्होंने आर्येंद्र शर्मा को टिकट दिए जाने की मांग और बाहरी प्रत्याशी के विरोध में धरना प्रदर्शन किया। यहां सोमवार को आर्येंद्र शर्मा ने समर्थकों ने किशोर उपाध्याय का पुतला जलाया। इस दौरान किशोर वापस जाओ, किशोर टिहरी आओ के नोर लगाए। इसके बाद आर्येंद्र शर्मा के समर्थक धरने पर बैठ गए।
रविवार को भी कांग्रेस में टिकटों की घोषणा के साथ ही कार्यकर्ताओं का आक्रोश भड़का पहले से ही अपने प्रत्याशी का टिकट कटने की आशंका को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ता तोड़फोड़ कर दी।