भूस्खलन से टूटा मकान, दो महिलाएं और बच्चे घायल, मलबे में दबे कई मवेशियों के रेस्क्यू में जुटी टीम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार को सुबह सुनाली गांव (पटवारी क्षेत्र,तहसील कर्णप्रयाग) में भूस्खलन से सोनला -सुनाली मोटर मार्ग बंद हो गया । जबकि यहां भूस्खलन से एक मकान और गोशाला क्षतिगग्रस्त हो गई। इस दौरान बीना देवी (50 वर्ष) पत्नी स्व. कमला लाल और उषा देवी पत्नी दिनेश लाल घायल हो गई। दोनों को उपचार के लिए कर्णप्रयाग अस्पताल ले जाया गया है। इसके अलावा दो बच्चों के भी चोटिल होने की सूचना है।
गोशाला क्षतिग्रस्त होने से तीन गायों की भी मौत हो गई है। पुलिस बल मौके पर पहुंच गया है। उधर, बद्रीनाथ विधानसभा के अंतर्गत उत्तरों ग्राम सभा के डिडोली तोक में बीती रात को मलबा और पानी लोगों के घरों में जा घुसा। कई मवेशी भी मलबे के दब गए। कर्णप्रयाग में गोशाला में 3 पशु दब गये हैं। मौके पर पुलिस बल, एसडीआएफ, राजस्व की टीमें पहुँच चुकी है। रेसक्यू की कार्यवाही जारी है। मौके पर तहसीलदार चमोली व राजस्व कर्णप्रयाग की टीमें रेसक्यू में जुटी हैं।
दूसरी ओर जनपद रुद्रप्रयाग राष्ट्रीय राजमार्ग 107 रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड स्थान भीरी बांसवाड़ा के बीच मार्ग यातायात के लिए बंद है। यमुनोत्रीधाम में भी लगातार हो रही बारिश से बरकोट एव जँगलचटटी मे बँद है
वहीं बद्रीनाथ विधानसभा के अंतर्गत उत्तरों ग्राम सभा के डिडोली तोक में बीती रात को मलबा और पानी लोगों के घरों में जा घुसा। गांव के ऊपर से भारी मात्रा में मलवा आने से ग्रामीणों के खेत बह गए।