देवभूमि उत्तराखंड ये 'सुल्तान' देश को नशा मुक्त बनाने में लगा हुआ है। देवभूमि उत्तराखंड ये 'सुल्तान' देश को नशा मुक्त बनाने में लगा हुआ है। पढ़िए, देश के लिए एक बेटे का जज्बा...
देखिए कैसे, देश को नशा मुक्त बनाने में लगा है ये 'सुल्तान'
युवा बचाओ, दुनिया बचाओ मुहिम से जुड़े पहलवान लाभांशु शर्मा ने कुश्ती मुकाबले में आए करीब 150 पहलवानों और 150 विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं से नशा मुक्ति को लेकर संकल्प पत्र भरवाया है।
शर्मा ने बताया कि बीते डेढ़ वर्ष में वह दिल्ली हंसराज कॉलेज, सर्वोदय विद्यालय और उत्तराखंड में रानीपोखरी इंटर कॉलेज, श्यामपुर डीएसबी में सैकड़ों छात्र-छात्राओं को पत्र भरवाकर नशामुक्ति का संकल्प दिलवा चुके हैं।
23 से 27 अक्तूबर को क्वालालंपुर (मलेशिया) में आयोजित पांच दिवसीय सम्मेलन सेव यूथ, सेव वर्ल्ड (युवा बचाओ, दुनिया बचाओ) पर अपने व्याख्यान देने के लिए शर्मा 22 अक्तूबर शाम मलेशिया के लिए रवाना होंगे।
अंडर रेसलिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की पहल पर देव संस्कृति विश्वविद्यालय शांतिकुंज हरिद्वार में आयोजित कुश्ती मुकाबले में चंद्रेश्वरनगर निवासी लाभांशु शर्मा ने गोल्ड मेडल जीता।