फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड CM को लेनी चाहिए इस कांग्रेसी CM से सीख

Mon, 17 Oct 2016 03:27 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 17 Oct 2016 03:27 PM IST
विज्ञापन
cm harish rawat may learn from cm virbhadra
harish rawat

जहां एक तरफ हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने लापता अमेरिकी ट्रैकर ढूंढने के लिए हेलीकॉप्टर उपलब्‍ध कराया है, वहीं उत्तराखंड के मुखिया के पास लापता पोलैंड ट्रैकर की सुध लेने का समय भी नहीं है।

cm harish rawat may learn from cm virbhadra

बता दें कि शिवलिंग चोटी (6543 मीटर) पर फंसे पोलैंड के एक पर्वतारोही की मौत हो चुकी है और दूसरे पर्वतारोही को अभी तक रेक्स्यू करने में कामयाबी नहीं मिल पाई है। निम टीम के लौटने के बाद अब आर्मी और एसडीआरएफ ने वहां रेस्क्यू कार्य का मोर्चा संभाला हुआ है। वहीं एक पर्वतारोही लुकास्ज जॉन के शव को देर रात जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। 
 

cm harish rawat may learn from cm virbhadra
हरीश रावत - फोटो : file photo

कई दिनों से एक ट्रैकर लापता है, लेकिन मुख्यमंत्री हरीश रावत को उसकी सुध लेने तक की खबर नहीं है। यहां तक की उन्होंने इस मामले का संज्ञान लेने तक की जरूरत नहीं समझी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
cm harish rawat may learn from cm virbhadra
virbhadra singh

हिमाचल में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने रविवार को कुल्लू में अमेरिका के 35 वर्षीय सामाजिक कार्यकर्ता एवं ट्रैकर जस्टिन एलेग्जेंडर शेल्टर के परिजनों से भेंट की। ट्रैकर जस्टिन एलेग्जेंडर शेल्टर पार्वती घाटी से लापता हैं। परिजनों के आग्रह पर मुख्यमंत्री ने आधिकारिक हेलीकॉप्टर की सेवाएं प्रदान कीं, जिसने रविवार को सुबह भुंतर से लापता युवक की तलाश में उड़ान भरी। हेलीकॉप्टर में शेल्टर की माता, पारिवारिक मित्र जोनाथन और पुलिस की एक टीम खोज के लिए निकली। वीरभद्र्र सिंह ने आश्वासन दिया कि शेल्टर की खोज के लिए प्रदेश सरकार हरसंभव मदद प्रदान करेगी।
 

विज्ञापन
cm harish rawat may learn from cm virbhadra
dead body
बता दें कि उत्तराखंड स्थित शिवलिंग चोटी पर करीब 5300 मीटर की ऊंचाई से रेस्क्यू किए गए पोलैंड के पर्वतारोही के शव को देर रात बाई रोड उत्तरकाशी के जिला अस्पताल पहुंचाया गया। एसपी ददन पाल ने बताया कि मेडिकल की कार्रवाई पूरी होने के बाद शव को दूतावास से आए प्रतिनिधियों के सुपुर्द किया जाएगा।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed