फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kuldeep Yadav Wedding in Mussoorie: Kuldeep to Marry Childhood Friend Vanshika Today News in Hindi

Kuldeep Yadav Wedding: मसूरी में शाही शादी, बचपन की दोस्त वंशिका संग आज सात फेरे लेंगे स्टार स्पिनर

Sat, 14 Mar 2026 12:19 PM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Sat, 14 Mar 2026 12:19 PM IST
सार

 Kuldeep Vanshika Marriage Today : मसूरी में शाही शादी सुर्खियों में हैं। टीम इंडिया के स्टार स्पिनर क्रिकेटर कुलदीप यादव आज अपनी दोस्त के साथ सात फेरे लेंगे।

विज्ञापन
Kuldeep Yadav Wedding in Mussoorie: Kuldeep to Marry Childhood Friend Vanshika Today News in Hindi
कुलदीप यादव की शादी में पहुंची हस्तियां - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

टीम इंडिया के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव आज अपनी दोस्त वंशिका के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। मसूरी में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने के लिए पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना, युजवेंद्र चहल सहित कई हस्तियां पहुंची हैं। पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ भी आज मसूरी पहुंचे हैं।

विज्ञापन


आज शनिवार सुबह से शादी के मुख्य कार्यक्रम आयोजित हुए। सुबह आठ बजे से नाश्ता और दोपहर 12 बजे से भव्य भोजन की व्यवस्था की गई है। शाम चार बजे से हाई टी के साथ साफा बांधने का कार्यक्रम हुआ।
विज्ञापन


शाम पांच बजे से प्रीमियम वैली व्यू विंग से बरात निकल गई है। इसके बाद सेंट्रल लॉज में जयमाला का कार्यक्रम होगा। इसके बाद रॉयल बॉलरूम में सात फेरों की रस्म संपन्न होगी।  साथ ही 15 मार्च को सुबह आठ बजे नाश्ते के बाद मेहमानों के लिए विदाई और चेक-आउट की व्यवस्था की गई है। कुल मिलाकर इस शाही शादी में मेहमानों के लिए स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ पारंपरिक और आधुनिक कार्यक्रमों का खास समावेश किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Kuldeep Yadav Wedding in Mussoorie: Kuldeep to Marry Childhood Friend Vanshika Today News in Hindi
धीरेंद्र शास्त्री पहुंचे देहरादून एयरपोर्ट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री विशेष चार्टर्ड विमान से शाम सवा चार बजे खजुराहो से देहरादून एयरपोर्ट पहुंचे। देहरादून एयरपोर्ट पर उनके अनुयायियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। जिसके बाद वह देहरादून एयरपोर्ट से मसूरी के लिए रवाना हुए।
 

Kuldeep Yadav Wedding in Mussoorie: Kuldeep to Marry Childhood Friend Vanshika Today News in Hindi
कुलदीप यादव और वंशिका - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि वह कुलदीप यादव और वंशिका की शादी-समारोह में शामिल होने के लिए आए हैं। वह उनके काफी अच्छे परिचित हैं। उनके पहुंचते ही काफी प्रशंसकों ने उनको घेर लिया। उनकी फोटो लेने के लिए होड़ मच गई। जिसके बाद वह सड़क मार्ग से मसूरी के लिए रवाना हुए।

Kuldeep Yadav Wedding in Mussoorie: Kuldeep to Marry Childhood Friend Vanshika Today News in Hindi
कुलदीप यादव की शादी में पहुंची हस्तियां - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

तीन दिनों तक विशेष भोजन और विभिन्न पारंपरिक कार्यक्रम
मसूरी में क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी समारोह में शामिल होने वाले मेहमानों के लिए तीन दिनों तक विशेष भोजन और विभिन्न पारंपरिक कार्यक्रमों की भव्य व्यवस्था की गई है। इससे पहले शुक्रवार 13 मार्च से शुरू हुए कार्यक्रमों में मेहमानों के स्वागत के साथ नाश्ते, हाई टी और पार्टी के बाद विशेष भोज का आयोजन किया गया है।

Kuldeep Yadav Wedding in Mussoorie: Kuldeep to Marry Childhood Friend Vanshika Today News in Hindi
कुलदीप यादव की हल्दी की रस्म - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

इसमे सुबह 8 बजे से ग्रैंड डाइनिंग रूम में नाश्ते की व्यवस्था की गई, वहीं शाम चार बजे से हाई टी परोसी गई। रात 11 बजे से बॉलरूम में पार्टी के बाद विशेष भोजन का आयोजन रखा गया। इसी दिन बीयर गार्डन में सुबह 11 बजे से हल्दी समारोह आयोजित किया गया। साथ ही शाम सात बजे से सेंट्रल लॉन में सगाई, संगीत और कॉकटेल पार्टी का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed