फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जन्माष्टमी: आधी रात श्रीकृष्ण मंदिरों में झुके शीश, भगवान से मांगा आशीष, देहरादून में खूब सजे कान्हा रूप, तस्वीरों में देखें

Tue, 31 Aug 2021 02:35 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 31 Aug 2021 02:35 PM IST
विज्ञापन
Krishna Janmashtami 2021: Amar Ujala Mai Bhi Kanha Competition Dehradun Photos
- फोटो : अमर उजाला

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी श्रद्धा और भक्ति के साथ सोमवार को मनाई गई। रात के 12 बजते ही पंडाल श्रीकृष्ण जन्म की खुशी में डूब गए। शंख ध्वनि के बीच महिलाओं ने मंगल गीत गाया। जबकि, शहर के विभिन्न मंदिरों में भक्तों ने शीश झुका भगवान से आशीष मांगा। पिछले साल की तरह अमर उजाला ने इस बार भी आपके बच्चे के कान्हा रूप की तस्वीरें पूरे शहर को दिखाने का अवसर दिया। देहरादून के पाठकों ने इस प्रतियोगिता में उत्साह के साथ हिस्सा लिया और अपने बच्चों के कान्हा रूप की तस्वीर अमर उजाला को भेजी। कुछ चुनिंदा तस्वीरें आपका मन भी मोह लेंगी। पाठकों ने अपने इस प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में एंट्री भेजी हैं, उन्हीं में से चुनिंदा तस्वीरें आपके सामने पेश की गई हैं। अमर उजाला की एक्सपर्ट टीम ने तस्वीरों का चयन किया है। वहीं, सोमवार को भगवान श्रीकृष्ण-राधा जी का विशेष शृंगार किया गया। मंदिरों के साथ ही घरों में भी देर रात तक पूजा-अर्चना का दौर रहा।

Krishna Janmashtami 2021: Amar Ujala Mai Bhi Kanha Competition Dehradun Photos
- फोटो : अमर उजाला

घरों में भगवान श्रीकृष्ण का आकर्षक शृंगार कर भगवान को पालने में भी झुलाया गया। रात 12 बजते ही नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैयालाल की... के जयकारे गूंजने लगे और नंदलाल के जन्मोत्सव पर बधाई गीत गाए।

Krishna Janmashtami 2021: Amar Ujala Mai Bhi Kanha Competition Dehradun Photos
- फोटो : अमर उजाला

मंदिरों में दर्शन के लिए रात एक बजे तक श्रद्धालु पहुंचते रहे। श्रद्धालुओं ने व्रत भी रखे गए, जिसके चलते बाजार में फलाहार सामग्री की बिक्री में तेजी देखी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Krishna Janmashtami 2021: Amar Ujala Mai Bhi Kanha Competition Dehradun Photos
- फोटो : अमर उजाला
श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर घोसी गली, सनातन धर्म मंदिर प्रेमनगर, लक्ष्मीनारायण मंदिर करनपुर, प्राचीन शिव मंदिर धर्मपुर, शिव शक्ति मंदिर आशिमा विहार, कालिका माता मंदिर तिलक रोड आदि मंदिरों में अभिषेक करने के बाद मिष्ठान का भोग लगाया गया। 
विज्ञापन
Krishna Janmashtami 2021: Amar Ujala Mai Bhi Kanha Competition Dehradun Photos
- फोटो : अमर उजाला

कोरोना संक्रमण को देखते हुए इस बार जिला प्रशासन ने बड़े कार्यक्रमों पर रोक लगा दी थी। इसके साथ ही मंदिर प्रबंधन समितियों ने कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए मंदिरों में भक्तों को दर्शन कराए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed