फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kotdwar-Pauri NH: शिशु के साथ हाईवे पर कई दिनों से घूम रही हथिनी, रोका ट्रैफिक, देखने को लग रही भीड़

Fri, 02 Jun 2023 09:01 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 02 Jun 2023 09:01 PM IST
विज्ञापन
Kotdwar Pauri National Highway Female elephant roaming with newborn baby for many days Video Viral
शिशु के साथ घूम रही हथिनी - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड में कोटद्वार-पौड़ी नेशनल हाईवे पर सनेह क्षेत्र के लालपानी और आसपास के क्षेत्र में एक हथिनी अपने नवजात शिशु के साथ घूम रही है। सिद्धबली मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालु हाथी और उसके शिशु को देखने उमड़ रहे हैं।

हथिनी और उसके शिशु की कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहे हैं। बदरीनाथ मार्ग पर हथिनी के सड़क क्रास करते वक्त वन विभाग की ओर से वाहनों को रोका जा रहा है।

Haridwar:  दो दिन बाद आज से खुलेगा जंगल सफारी, चीला के जंगलों में जानवरों का दीदार कर सकेंगे सैलानी

कोटद्वार के रेंजर अजय ध्यानी ने बताया कि हथिनी की आवाजाही पिछले तीन-चार दिनों से बनी हुई है। हथिनी के साथ उसका नवजात शिशु हाथी भी है।

Kotdwar Pauri National Highway Female elephant roaming with newborn baby for many days Video Viral
शिशु के साथ घूम रही हथिनी - फोटो : अमर उजाला

बृहस्पतिवार शाम हथिनी लालपानी में टिप इन टॉप के आसपास देखी गई। जबकि शुक्रवार को हथिनी और उसका बच्चा खोह नदी में देखा गया।

Kotdwar Pauri National Highway Female elephant roaming with newborn baby for many days Video Viral
शिशु के साथ घूम रही हथिनी का वीडियो बनाते लोग - फोटो : अमर उजाला

रेंजर ने कहा कि बच्चे को असुरक्षित महसूस करने पर हथिनी हमला भी कर सकती है।  उन्होंने लोगों से हथिनी के नजदीक न जाने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kotdwar Pauri National Highway Female elephant roaming with newborn baby for many days Video Viral
शिशु के साथ घूम रही हथिनी - फोटो : अमर उजाला

सिद्धबली मंदिर के सामने तिलवाढांग फारेस्ट चेक पोस्ट के पास से हाथियों का नदी में जाने का पारंपरिक रास्ता है। कोटद्वार क्षेत्र से हाथी कार्बेट और राजाजी पार्क में आते जाते रहते हैं।

विज्ञापन
Kotdwar Pauri National Highway Female elephant roaming with newborn baby for many days Video Viral
कोटद्वार पौड़ी नेशनल हाईवे पर हाथी - फोटो : अमर उजाला

खोह नदी हाथियों के पानी पीने का पसंदीदा स्थल है। ऐसे में खोह नदी के तट पर और कोटद्वार दुगड्डा के बीच हाईवे पर आवाजाही संभलकर करने की जरूरत है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed