उत्तराखंड में कोटद्वार के लैंसडौन वन प्रभाग के कोटद्वार रेंज से ग्रास्टनगंज इलाके में दिन ढलते ही हाथियों का झुंड आबादी क्षेत्र में आ धमका। हाथियों को देख लोगों में दहशत मच गई। इस दौरान इवनिंग वॉक कर रहे लोगों ने भागकर जान बचाई। ग्रास्टनगंज के साथ ही हाथियों के दूसरे झुंड ने पुलिंडा मार्ग पर जमकर उत्पात मचाया। यहां भी इवनिंग वॉक कर रहे लोग हाथी को सड़क पर देखकर भाग खड़े हुए।
आबादी क्षेत्र में आ धमका गजराजों का झुंड, इवनिंग वॉक कर रहे लोगों ने भागकर बचाई जान, तस्वीरें...
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 23 Sep 2020 10:26 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन