फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PoK सर्जिकल स्ट्राइक पर ये क्या बोल गए कांग्रेस के नेताजी...

Tue, 04 Oct 2016 11:32 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरिद्वार Updated Tue, 04 Oct 2016 11:32 AM IST
विज्ञापन
kishor upadhyay says surgical strike election stunt.
किशोर उपाध्याय - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर भाजपा पर निशाना साधते हुए सर्जिकल स्ट्राइक को भाजपा का चुनावी स्टंट बता डाला। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी और पीडीएफ के तल्ख रिश्तों पर सोमवार को साफ किया कि कांग्रेस-पीडीएफ साथ-साथ हैं और आगे भी साथ रहेंगे। यदि कहीं किसी बात को लेकर किसी में असंतोष है तो उसे हर हाल में दूर किया जाएगा।

kishor upadhyay says surgical strike election stunt.
किशोर उपाध्याय - फोटो : file photo

सोमवार को हरिद्वार में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक के बाद पत्रकारों से वार्ता में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हाल ही में कई राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। भाजपा की हालत किसी राज्य में ठीक नहीं है। ऐसे में सर्जिकल स्ट्राइक को चुनावी फायदे के लिए प्रचारित किया जा रहा है।

kishor upadhyay says surgical strike election stunt.
किशोर उपाध्याय - फोटो : file photo

देश की स्वतंत्रता के आंदोलन से लेकर बॉर्डर तक पर उत्तराखंड ने अपने जवानों का बलिदान दिया है। हम सर्जिकल स्ट्राइक के मसले पर पूरी तरह भारतीय सेना के साथ हैं। मगर भाजपा की मंशा पर सवाल उठने इसलिए लाजिमी है कि चुनाव के समय ही उसे राम मंदिर जैसे मुद्दे याद आते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
kishor upadhyay says surgical strike election stunt.
मोदी

केंद्र को हर मोर्चे पर विफल बताते हुए किशोर ने कहा कि 15 लाख बैंक खाते में आने की पीएम मोदी की घोषणा हवाई निकली। कांग्रेस कार्यकर्ता इसके विरोध में अपने-अपने थानों में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराएंगे।

विज्ञापन
kishor upadhyay says surgical strike election stunt.
किशोर उपाध्याय - फोटो : file photo

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य के संपूर्ण विकास की अवधारणा को लेकर आगे बढ़ रही है। केंद्र सरकार से प्रदेश को ग्रीन बोनस देने की मांग की। कहा कि महिलाओं को गैस सिलेंडर लेने पर 50 प्रतिशत सब्सिडी मिलनी चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed