फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kisan Andolan in Uttarakhand : ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से बैरिकेडिंग तोड़ आगे बढ़े किसान तो पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sat, 28 Nov 2020 08:11 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुड़की/नारसन
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुड़की/नारसन Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 28 Nov 2020 08:11 PM IST
सार

  • गढ़वाल मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में दिल्ली जा रहे थे भाकियू (टिकैत) से जुड़े किसान
  • पुलिस के साथ हुई तीखी नोकझोंक, शाम पांच बजे के बाद किसानों को कर दिया रिहा

विज्ञापन
Kisan Andolan News: uttarakhand Farmers broke barricades to go for delhi protest, police arrested farmers
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली कूच कर रहे किसानों को पुलिस ने नारसन बॉर्डर पर रोकने की कोशिश की, लेकिन ट्रैक्टर-ट्रॉली से बैरियर तोड़कर वे यूपी की सीमा में करीब आधा किमी तक आगे बढ़ गए। इसके बाद बॉर्डर पर तैनात भारी पुलिस बल ने पीछा कर किसानों को हिरासत में ले लिया और नारसन पुलिस चौकी ले आई। इस दौरान किसानों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। करीब पांच घंटे बाद किसानों को छोड़ दिया गया।
Kisan Andolan News: uttarakhand Farmers broke barricades to go for delhi protest, police arrested farmers
- फोटो : अमर उजाला

दिल्ली कूच कर रहे पंजाब और हरियाणा के किसानों पर लाठीचार्ज और कृषि कानूनों के विरोध में शनिवार को भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के किसान सुबह करीब 11 बजे ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और कारों से नारसन बॉर्डर पहुंचे। यहां पहले से ही मौजूद पुलिस फोर्स ने उन्हें रोक लिया, लेकिन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से बैरिकेडिंग तोड़कर किसान आगे बढ़ गए। आनन फानन पुलिस ने किसानों का पीछा किया और करीब आधा किमी आगे जाकर यूपी क्षेत्र में रोक लिया।

Kisan Andolan News: uttarakhand Farmers broke barricades to go for delhi protest, police arrested farmers
- फोटो : अमर उजाला

यहां से किसान वापस आने को तैयार नहीं थे। लिहाजा पुलिस ने किसानों को हिरासत में ले लिया और नारसन पुलिस चौकी ले आई। इस दौरान किसानों और पुलिस के बीच नोकझोंक भी हुई। शाम करीब पांच बजे सभी किसानों को छोड़ दिया गया। इस दौरान यूनियन के गढ़वाल मंडल अध्यक्ष संजय चौधरी ने कहा कि किसानों की मांगें केंद्र सरकार को माननी ही होंगी। पूरे देश का अन्नदाता दिल्ली में बैठी सरकार की मनमानी नहीं सहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kisan Andolan News: uttarakhand Farmers broke barricades to go for delhi protest, police arrested farmers
- फोटो : अमर उजाला

उचित मूल्य से कम में किसान अपनी फसल नहीं बेचेगा। कालाबाजारी रोकने के लिए व्यापारियों के लिए भी एक निश्चित मूल्य रखना होगा। सभी संगठन एकजुट होकर सरकार के खिलाफ खड़े हैं। जिला अध्यक्ष विजय कुमार शास्त्री ने कहा कि जो हरियाणा और पंजाब के किसान तीनों कृषि कानूनों का शुरू से विरोध कर रहे हैं, लेकिन सरकार उन पर डंडे बरसा रही है। 

विज्ञापन
Kisan Andolan News: uttarakhand Farmers broke barricades to go for delhi protest, police arrested farmers
- फोटो : अमर उजाला

शाम करीब तीन बजे राष्ट्रीय किसान-मजदूर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पद्म सिंह भाटी के नेतृत्व में बॉर्डर पर पहुंचे किसानों को भी दिल्ली नहीं जाने दिया गया। किसानों ने आगे बढ़ने के भरसक प्रयास किए, लेकिन पुलिस दीवार बनकर खड़ी हो गई। इसके बाद किसान लौट गए। पुलिस का कहना था कि कोरोना के चलते दिल्ली जाने की अनुमति नहीं दी सकती है। 
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed