फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kisan Andolan: दिल्ली बॉर्डर पर ऐसे डटे उत्तराखंड के किसान, सड़क बनी बिस्तर और बिछोना आसमान, तस्वीरें...

Sun, 03 Jan 2021 05:05 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 03 Jan 2021 05:05 PM IST
विज्ञापन
kisan andolan Latest News: Uttarakhand Farmer Protest on Delhi Border in Bitter cold weather photos
दिल्ली बॉर्डर पर उत्तराखंड के किसान - फोटो : अमर उजाला

कहते हैं जब अपनों का साथ हो तो मुश्किल समय भी बड़ी आसानी से हंसते-खेलते गुजर जाता है। दिल्ली में धरना दे रहे उत्तराखंड के किसानों का कहना है कि अब उन्हें न ठंड सता रही है और अपने घर को छोड़ने का गम। अब यहां लाखों किसान एक परिवार जैसा हो गया है। यहां अब हर तरफ उत्सव जैसा माहौल है। सड़क उनका बिस्तर बन गया है और आसमान बिछोना। धरने पर बैठे किसानों की मानें तो अब उन्होंने दिल्ली की सड़कों पर डटे रहने की इतनी व्यवस्था कर ली है कि कड़ाके की ठंड का सीजन तो दूर साल भर भी रहना पड़े तो कोई गम नहीं है।

kisan andolan Latest News: Uttarakhand Farmer Protest on Delhi Border in Bitter cold weather photos
दिल्ली बॉर्डर पर उत्तराखंड के किसानों ने लगाए तंबू - फोटो : अमर उजाला

आज से 36 दिन पहले दिल्ली में पुलिस से झड़प, संघर्ष और आपसी टकराव के साथ शुरू हुआ किसानों का संघर्ष अब उत्सव में बदलता जा रहा है। दिल्ली गेट को हजारों किसानों ने अपना घर बना लिया है। इसमें उत्तराखंड से पहुंचे करीब चार हजार किसान भी भागीदारी निभा रहे हैं। इनमें हरिद्वार से दिल्ली गेट पर पहुंचे किसानों की संख्या भी एक हजार के आसपास है। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के हरिद्वार जिलाध्यक्ष विकेश शास्त्री ने बातचीत में बताया कि ऊधमसिंह नगर जिले से करीब सौ ट्रैक्टरों में किसानों ने दिल्ली गेट पर डेरा डाला हुआ है। जबकि हरिद्वार जिले से 30 से अधिक ट्रैक्टर ट्रालियां पहुंची है। जबकि इतनी ही संख्या में गाड़ियां पहुंची हैं।

kisan andolan Latest News: Uttarakhand Farmer Protest on Delhi Border in Bitter cold weather photos
दिल्ली बॉर्डर पर उत्तराखंड के किसान - फोटो : अमर उजाला

हरिद्वार जिले से ज्यादातर किसान नारसन, पथरी और लक्सर क्षेत्रों के हैं। किसानों ने अपने-अपने हिसाब से सड़कों पर रहने का इंतजाम कर लिया है। किसी ने तंबू बना रखे हैं तो कई किसानों ने टेंट बनाए हैं। वहीं कई किसानों ने ट्राली पर तिरपाल डालकर उसमें बिस्तर लगा लिए हैं। इसके अलावा कई लोगों ने टेंट में पुराली बिछाकर उस पर बिस्तर लगा दिए हैं। ठंड से बचने के लिए बिस्तरों की कोई कमी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
kisan andolan Latest News: Uttarakhand Farmer Protest on Delhi Border in Bitter cold weather photos
दिल्ली बॉर्डर पर खाना बनाते उत्तराखंड के किसान - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली कूच करते समय यहां के किसान अपने साथ कई दिन तक खाने पीने का राशन और रहने के लिए सभी सुख सुविधाओं का सामान लेकर गए हैं। रोटी बनाने के लिए भी मशीनें रख दी गई हैं। दिल्ली में डेरा डाले उत्तराखंड के किसानों से बात की गई तो उन्होंने कहा कि वहां संघर्ष और कड़ाके की ठंड में कड़ी परीक्षा के बीच भी उत्सव जैसे नजारे का अहसास हुआ। 

विज्ञापन
kisan andolan Latest News: Uttarakhand Farmer Protest on Delhi Border in Bitter cold weather photos
दिल्ली बॉर्डर पर खाना बनाते उत्तराखंड के किसान - फोटो : अमर उजाला

किसानों की ओर से लगाए गए टेंट में रोजाना करीब एक हजार लोगों का लंगर बनाया जा रहा है। किसान नेता अपने साथ हलवाई भी लेकर पहुंचे हैं, जो हर दिन अलग-अलग प्रकार का खाना बना रहे हैं। यही नहीं खाने के साथ रसगुल्ले और जलेबी आदि मिठाइयां भी बनाई जा रही हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed