फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अगले डेढ़ साल इन राशि वालों के काम बिगाड़ेंगे केतु, जानिए आपकी राशि पर पड़ेगा कैसा असर

Mon, 29 Jan 2018 09:05 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 29 Jan 2018 09:05 AM IST
विज्ञापन
Ketu enter in Capricorn bad effect on these zodiac
ketu
अगले डेढ़ साल तक इन राशियों पर केतु ग्रह की कुदृष्टि रहेगी। इससे उनके काम बनते-बनते बिगड़ेंगे।


 
Ketu enter in Capricorn bad effect on these zodiac
rahu and ketu
केतु ग्रह बृहस्पतिवार सुबह 8:06 बजे अपनी चाल बदलकर धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करने वाले हैं। इसके चलते राशियों में नकारात्मक  और सकारात्मक दोनों तरह के  प्रभाव पढ़ेंगे। कहा जाता है की जब केतु की महादशा या अन्तर्दशा आती है तो व्यक्ति को कोई न कोई परेशानी अवश्य आती है।

          
Ketu enter in Capricorn bad effect on these zodiac
KETU
पंडित राम भूषण ने बताया कि केतु ग्रह 7 मार्च 2019 का मकर राशि में ही रहेगा। आध्यात्मिक ज्ञान की ओर ले जाने वाला केतु ग्रह इस यात्र को कठिन बना देगा।  केतु को लाभकारी और असुरक्षित दोनों तरह का ग्रह माना जाता है और ज्ञान, बुद्घि, तर्क और कल्पना के लिए एक प्रमुख कारक भी है और साथ ही हानिकारक ग्रह भी है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ketu enter in Capricorn bad effect on these zodiac
aries - फोटो : aries

मेष - केतु इस राशि के दसवें घर पर अधिकार करेगा, जो कार्यों, कर्म और प्रतिष्ठा के लिए प्रमुख कारक हो सकता है। इसकी वजह से मेष राशि के जातकों को निराशा और कम एकाग्रता की भावन महसूस होगी जो कार्यस्थल पर कम उत्पादकता का कारण बन सकती है। इस समय के दौरान, आपको अपने करियर में सफलता हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। साथ ही, इसका पारिवारिक रिशतों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। जो संघर्ष और झगड़े का कारण बनेगा।

वृषभ - केतु ग्रह राशि परिवर्तन के बाद वृषभ राशि में नौवें घर पर प्रवेश करेगा। जो भाग्य और धर्म का प्रतीक है। इसके प्रभाव से वृषभ राशि के जातक स्वभाव में अधिक रूढ़िवादी बन जाएंगे और धर्म को अधिक महत्व देने शुरू कर वृषभ राशि वाले अधिक आध्यात्मिक महसूस करेंगे और सांसारिक सुख छोड़ना चाहेंगे। सावधानीपूर्वक और विचार विमर्श करने के बाद किया गया निवेश अनेक लाभ प्रदान करेगा।

विज्ञापन
Ketu enter in Capricorn bad effect on these zodiac
म‌िथुन

मिथुन - मिथुन राशि के लिए केतु ग्रह आठवें में पारगमन करेगा, जो उम्र और दीर्घायु का प्रतिनिधित्व करते हैं। मिथुन राशि वालों के लिए  आध्यात्मिकता और ज्ञान प्राप्त करना प्रमुख महत्व होगा। अगर नकारात्मक पक्ष देखा जाए तो इस राशि वालों को नशे में ड्राइविंग करने से बचना होगा क्योंकि इससे एक घातक दुर्घटना हो सकती है। केतु के परिवर्तन की वजह से मिथुन राशि के जातक कठोर व्यवहार और दूसरों लोगों के रवैये में परिवर्तन का सामना भी कर सकते हैं। जिसके परिणामस्वरूप तनाव पैदा हो सकता है। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी विकसित हो सकती है, इसलिए एक स्वस्थ जीवन शैली बनाए रखना जरूरी है।

कर्क - विवाहित जीवन का प्रतिनिधित्व करते हुए केतु कर्क राशि के सातवें घर में स्थान ग्रहण करेगा। जो की एक गंभीर चिंता का विषय हो सकता है। विवाह संबंधी रिश्तों में छोटे - छोटे मुद्दे पर गंभीर गिरावट बन सकते है। पेशेवर मामले में, कैरियर ग्राफ में वृद्घि होे सकती है। इस दौरान बहुत सारे अवसर प्राप्त होंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed