फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kedarnath Yatra is starting from May 2 Shops started getting decorated more than 500 people reached Dham

Kedarnath Yatra 2025: सजनें लगी दुकानें, 500 से अधिक लोग पहुंचे धाम, साफ-सफाई का काम भी लगभग पूरा

Sat, 26 Apr 2025 01:08 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग।
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग। Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 26 Apr 2025 01:08 PM IST
सार

30 अप्रैल से चारधाम यात्रा शुरू होगी। दो मई को केदारनाथ धाम के कपाट खुलेंगे, जिसे लेकर धाम में तैयारियां तेज हो गई हैं।

विज्ञापन
Kedarnath Yatra is starting from May 2 Shops started getting decorated more than 500 people reached Dham
केदारनाथ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगामी दो मई से शुरू हो रही केदारनाथ यात्रा के लिए हक-हकूकधारी, तीर्थपुरोहित और कारोबारी धाम पहुंचने लगे हैं। बीते एक सप्ताह में 500 से अधिक लोग केदारपुरी पहुंच चुके हैं जो अपनी दुकान, ढाबा, टेंट सहित अन्य कार्यों को पूरा करने के लिए कड़ाके की ठंड में जुटे हुए हैं।

विज्ञापन


पैदल मार्ग पर भी लोग अपनी दुकानें तैयार करने में लगे हैं। केदारनाथ पहुंचे राकेश नेगी बताते हैं कि वह कैंटीन का संचालन करेंगे जिसके लिए छप्पर तैयार किया जा रहा है। अन्य कई लोग भी टेंट संचालन, दुकान व ढाबे के लिए जगह चिह्नित कर अस्थायी छप्पर व टिन शेड बनाने में जुटे हैं। पूर्व व्यापार संघ अध्यक्ष महेश बगवाड़ी का कहना है कि दुकान की साफ-सफाई का काम लगभग पूरा हो गया है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: बैग लेस डे...शनिवार को बस्ता मुक्त दिवस के निर्देश कुछ स्कूलों में प्रभावी, ये तस्वीरें आई सामने

विज्ञापन
विज्ञापन

एक-दो दिन में सामान लगा देंगे।  बताया कि यात्रा से जुड़े 500 से अधिक लोग बीते एक सप्ताह में केदारनाथ पहुंच चुके हैं। गौरीकुंड से केदारनाथ तक 16 किमी पैदल मार्ग पर भी चीरबासा, जंगलचट्टी, भीमबली, लिनछोली, छानी कैंप, रुद्रा प्वाइंट, बेस कैंप में रोजगार करने वाले लोग पहुंचने लगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed