केदारनाथ से दर्शन करने के बाद छह यात्रियों को लेकर गुप्तकाशी (मस्ता) आ रहा आर्यन हेली कंपनी का हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। हेलीपैड से टेकऑफ करते ही दो मिनट बाद यह हादसा हो गया। इस हादसे में पायलट सहित सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक महाराष्ट्र, गुजरात और तमिलनाडु राज्य के हैं।
मृतकों में चार महिलाएं हैं। घटना का कारण खराब मौसम और अचानक घाटी में कोहरा छा जाना बताया जा रहा है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, डीडीआरएफ और पुलिस ने रेस्क्यू कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मंगलवार को महाराष्ट्र, गुजरात और तमिलनाडु के छह यात्रियों ने केदारनाथ के दर्शन किए।
दर्शन करने के बाद सभी को हेलीकॉप्टर से लौटना था। पूर्वाह्न लगभग 11 बजकर 34 मिनट पर आर्यन कंपनी के हेलीकॉप्टर ने छह यात्रियों को लेकर केदारनाथ से वापस गुप्तकाशी (मस्ता) के लिए उड़ान भरी लेकिन गरूड़चट्टी देवदर्शनी में 11 बजकर 36 मिनट पर हेलीकॉप्टर में अचानक आग लग गई और क्रैश होकर वह जमीन पर जा गिरा।
2 of 10
केदारनाथ हेलीकॉप्टर क्रैश
- फोटो : अमर उजाला
हादसे में पायलट सहित सभी सात यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। हेलीकॉप्टर दो हिस्सों में टूट गया और एक हिस्सा धू-धूकर जलने लगा।
3 of 10
केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैश
- फोटो : अमर उजाला
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि हादसे में हेलीकॉप्टर के पायलट अनिल कुमार (57) निवासी महाराष्ट्र सहित यात्री उर्वी बरार (25), कुर्ती बरार (30) व पूर्वा रामानुज (26) निवासी गुजरात, प्रेम कुमार वी (63), सुजाता (56) और कला (60) निवासी तमिलनाडु की मौके पर ही मौत हो गई। बताया कि सभी शवों को रेस्क्यू कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं।
4 of 10
केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैश
- फोटो : अमर उजाला
केदारनाथ में मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि खराब मौसम और घाटी में छाया कोहरा दुर्घटना का कारण बना।
5 of 10
केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैश
- फोटो : अमर उजाला
बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर के केदारनाथ एमआई-26 हेलीपैड से मस्ता के लिए उड़ान भरने से पहले ही मौसम खराब होने लगा था। इसके बाद भी पायलट ने हेलीकॉप्टर उड़ान का जोखिम लिया।