फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

केदारनाथ यात्रा: बाबा केदार के दर्शन को उत्सुक रहे युवा श्रद्धालु, इस साल 70 फीसदी रही इनकी संख्या

Sun, 07 Nov 2021 01:00 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal विनय बहुगुणा, संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
विनय बहुगुणा, संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 07 Nov 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
kedarnath door close: Kedarnath Yatra: Young devotees eager to see Baba Kedar, this year 70 percent of youth came
केदारनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

युवाओं में केदारनाथ यात्रा को लेकर खासा उत्साह रहा। 18 सितंबर से शुरू हुई यात्रा में दो लाख से अधिक श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं, इनमें 70 फीसदी से अधिक युवा हैं। इन युवाओं ने जहां यात्रा के साथ एडवेंचर का लुत्फ लिया] वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों को देखने भी पहुंचे।



चारधाम यात्रा 2021: भैयादूज के पावन पर्व पर शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट

समुद्रतल से लगभग 11750 फीट की ऊंचाई पर स्थित केदारनाथ धाम द्वादश ज्योतिर्लिंगों में एक है। इस वर्ष यात्राकाल में बाबा के दर्शन करने वालों में युवाओं की तादाद बढ़ी। उन्होंने यात्रा के साथ पुनर्निर्माण के दौर से गुजर रहे केदारनाथ को देखा। साथ ही यहां की विषम भौगोलिक परिस्थितियों व मनोहारी वादियों का लुत्फ लिया।

चारधाम यात्रा: मंत्रोच्चारण के बीच बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, अब छह माह तक ओंकारेश्वर मंदिर में रहेंगे विराजमान, तस्वीरें  

kedarnath door close: Kedarnath Yatra: Young devotees eager to see Baba Kedar, this year 70 percent of youth came
प्रधानमंत्री के दौरे के लिए सजा केदारनाथ धाम - फोटो : एएनआई

लखनऊ से पहली बार केदारनाथ पहुंचे ऋषभ बरतरिया और सोमेश बरतरिया ने बताया कि वे पहली बार केदारनाथ पहुंचे। बाबा के दर्शनों के साथ ही यहां पुनर्निर्माण कार्यों को नजदीक से देखने का मौका मिला है।

kedarnath door close: Kedarnath Yatra: Young devotees eager to see Baba Kedar, this year 70 percent of youth came
केदारनाथ मंदिर - फोटो : अमर उजाला

लखीमपुरखीरी से पहुंचे अनुराग ने बताया कि जून 2013 की आपदा में प्रभावित केदारनाथ को संवारने के लिए जो काम हो रहे हैं, उन्हें देखने के लिए अपने दोस्तों के साथ इस बार यहां पहुंचा हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
kedarnath door close: Kedarnath Yatra: Young devotees eager to see Baba Kedar, this year 70 percent of youth came
केदारनाथ मंदिर - फोटो : अमर उजाला

हैदराबाद के सूरज शाह, मुंबई के देवेश व सौरभ वर्मा, देहरादून से मनीष, पुणे से पृथ्वी सिंह, राजेंद्र के महेंद्र सिंह और हरियाणा से पहुंचे प्रदीप बंसल ने बताया कि बाबा के दर्शनों के साथ पीएम मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट को देखने की मन में इच्छा थी, जो यहां आकर पूरी हो गई।

विज्ञापन
kedarnath door close: Kedarnath Yatra: Young devotees eager to see Baba Kedar, this year 70 percent of youth came
केदारनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

केदारनाथ में गढ़वाल मंडल विकास निगम के मैनेजर प्रदीप रावत ने बताया कि डेढ़ माह में जितने यात्री दर्शनों को पहुंचे हैं, उनमें 70 फीसदी बुकिंग युवाओं की रही है। देवस्थानम बोर्ड के यात्रा प्रभारी युद्धवीर सिंह पुष्पवाण सहित अन्य कर्मचारी पुष्कर सिंह रावत, अभिषेक सेमवाल आदि ने बताया कि इस बार यात्रा में युवा श्रद्धालुओं की संख्या अधिक रही। ये युवा श्रद्धालु सायंकालीन आरती में भी खूब उत्साह से शामिल हुए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed