फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kedarnath: फंसे यात्रियों को निकालने के लिए सोनप्रयाग में मंदाकिनी नदी पर बनाया गया था पुल, बारिश में बह गया

Wed, 07 Aug 2024 10:05 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 07 Aug 2024 10:05 AM IST
विज्ञापन
Kedarnath Disaster Rescue bridge built on Sonprayag Mandakini river collapsed due to heavy rains
सोनप्रयाग में मंदाकिनी नदी पर बनी पुलिया बही - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

सोनप्रयाग में मंदाकिनी नदी पर आर्मी द्वारा केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग में फंसे तीर्थयात्रियों को सुरक्षित निकालने के लिए जो पैदल पुल तैयार किया गया था वह लगातार भारी बारिश के कारण बह गया है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नन्दन सिंह रजवार ने बताया कि 210 लोगों का पैदल मार्ग रेस्क्यू किया जा रहा है। लेकिन पुल बहने से अब समस्या खड़ी हो गई है।



केदारनाथ धाम में मौसम खराब है। विजिबिलिटी बाधित होने के चलते हेली सेवाओं से अब तक रेस्क्यू शुरू नहीं किया जा सका है। वहीं, विपरीत परिस्थितियों के बीच पैदल मार्ग से रेस्क्यू अभियान जारी है। आज केदारनाथ से 231 लोगों को सकुशल सोनप्रयाग पहुंचा दिया है।

वहीं, 516 लोग जंगलचट्टी पहुंच गए। केदारनाथ धाम में अब भी डेढ़ हजार से अधिक लोग मौजूद हैं, जिसमें कुछ यात्री शामिल हैं। वहीं, अब तक 12 हजार यात्रियों को निकाला गया है। पहले चरण में 231 लोगों को केदारनाथ से छानी कैंप पहुंचने के बाद रेस्क्यू दल के जवानों ने भूस्खलन प्रभावित लिंचोली से गौरीकुंड पहुंचाया।

Kedarnath Disaster Rescue bridge built on Sonprayag Mandakini river collapsed due to heavy rains
केदारनाथ से रेस्क्यू - फोटो : अमर उजाला

यहां से इन लोगों को हाईवे के सहारे सोनप्रयाग भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र तक भेजा गया, जहां पर मंदाकिनी नदी में सेना द्वारा बनाई गई अस्थायी पुलिया से सभी को बाजार तक सुरक्षित लाया गया। 

Kedarnath Disaster Rescue bridge built on Sonprayag Mandakini river collapsed due to heavy rains
केदारनाथ में फंसे यात्रियों का हेलिकॉप्टर से भी रेस्क्यू शुरू - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वहीं सोनप्रयाग में मंदाकिनी नदी पर सेना द्वारा बनाए गए पैदल पुल का निर्माण पूरा होने से भी रेस्क्यू एव राहत कार्यों में बड़ी राहत मिली थी, लेकिन आज यह पुलिया बह गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Kedarnath Disaster Rescue bridge built on Sonprayag Mandakini river collapsed due to heavy rains
केदारनाथ पैदल मार्ग पर फंसे यात्री - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विभिन्न स्थानों पर पीडब्लूडी की टीम की निगरानी में पैदल यात्रा मार्गों का निर्माण शुरू हो गया है।

विज्ञापन
Kedarnath Disaster Rescue bridge built on Sonprayag Mandakini river collapsed due to heavy rains
केदारनाथ में भूस्खलन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वहीं, राष्ट्रीय राजमार्ग सोनप्रयाग से गौरीकुंड के बीच वाशआउट एरिया एवं अन्य क्षतिग्रस्त मार्गों पर कार्य शुरू कर चुके हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed