फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kedarnath: लगातार बर्फबारी के बाद कई जगह खिसके हिमखंड, रास्तों पर फैली बर्फ से बंद हुई आवाजाही, तस्वीरें

Fri, 24 Mar 2023 07:39 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 24 Mar 2023 07:39 PM IST
विज्ञापन
Kedarnath Dham: Road closed due to avalanches in many places see places
केदारनाथ में बर्फबारी के बाद रास्ता बंद - फोटो : अमर उजाला

केदारनाथ क्षेत्र में पिछले कई दिनों से खराब मौसम और बर्फबारी से मुश्किलें बढ़ गई हैं। गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर भैरव गदेरा, कुबेर गदेरा और बड़ी लिनचोली के पास हिमखंड खिसकने से आवाजाही के लिए रास्ता बंद हो गया है।



जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण व लोक निर्माण विभाग के मजदूर बर्फ साफ करने में जुटे हैं। वहीं, मार्ग पर गौरीकुंड से रामबाड़ा के बीच क्षतिग्रस्त पुश्तों व रेलिंग की मरम्मत का काम भी जोरों पर चल रहा है। साथ ही जलसंस्थान द्वारा पेयजल लाइन बिछाई जा रही है।

Kedarnath: मंदिर के पास तक जूते चप्पल पहनकर नहीं जा सकेंगे श्रद्धालु, परिक्रमा के लिए बनेगी चाहरदीवारी

केदारनाथ क्षेत्र में बीते 15 मार्च से मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है, जिसके चलते पैदल मार्ग कई जगहों पर अति संवेदनशील हो गया है। मार्ग पर कई जगह हिमखंड खिसकर रास्ते पर आ गए हैं, जिससे वहां टनों बर्फ जमा होने से आवाजाही बंद हो गई है। 

Kedarnath Dham: Road closed due to avalanches in many places see places
केदारनाथ में बर्फ हटाकर बनाया जा रहा रास्ता - फोटो : अमर उजाला

बीते दो दिनों से डीडीएम के द्वारा यहां बर्फ सफाई का काम किया जा रहा है। बीते दिनों रुक-रुककर हल्की से तेज बर्फबारी हुई थी। ऐसे में वहां पहले से मौजूद हिमखंडों पर नई बर्फ का दबाव पड़ने से वह तेजी से खिसक रहे हैं, जिस कारण यात्रा तैयारियां भी प्रभावित हो रही हैं। 

Kedarnath Dham: Road closed due to avalanches in many places see places
केदारनाथ में बर्फ हटाकर बनाया जा रहा रास्ता - फोटो : अमर उजाला

दूसरी तरफ गौरीकुंड से रामबाड़ा के बीच जिन स्थानों पर मार्ग क्षतिग्रस्त हैं, वहां मरम्मत कार्य चल रहे हैं। जलसंस्थान द्वारा यात्रियों के लिए शुद्ध पेयजल के इंतजाम किए जा रहे हैं। साथ ही घोड़ा-खच्चरों के लिए चरियों की मरम्मत हो रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kedarnath Dham: Road closed due to avalanches in many places see places
केदारनाथ में बर्फ हटाकर बनाया जा रहा रास्ता - फोटो : अमर उजाला

डीडीएमए के अधिशासी अभियंता प्रवीण कर्णवाल ने बताया कि हिमखंडों के खिसकने से रास्ते में कई टन बर्फ आ गई है, जिसे साफ किया जा रहा है। रुद्रा प्वाइंट से बेस कैंप के बीच रास्ते से बर्फ हटा दी गई है। आगे के रास्ते पर काम प्रगति पर है।

विज्ञापन
Kedarnath Dham: Road closed due to avalanches in many places see places
केदारनाथ में बर्फ हटाकर बनाया जा रहा रास्ता - फोटो : अमर उजाला

शुक्रवार को सुलभ इंटरनेशनल के कर्मचारियों ने सोनप्रयाग व गौरीकुंड में मंदाकिनी नदी की सफाई कर वहां पड़े प्लास्टिक कचरे को निकाला। साथ ही स्थानीय लोगों को भी नदी की साफ-सफाई के लिए प्रेरित किया। संस्था के प्रभारी धनंजय पाठक ने बताया कि आगामी यात्रा के लिए हाईवे सहित पैदल मार्ग पर शौचालय का निर्माण कार्य चल रहे हैं। आगामी 10 से 15 अप्रैल तक अधिकांश निर्माण कार्य पूरा कर दिया जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed