फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chardham Yatra: बाबा केदार और मां गंगा की डोली चली अपने धाम, यात्रा के आगाज के साथ देखें देवभूमि का ये रंग

Fri, 21 Apr 2023 01:10 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग/उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग/उत्तरकाशी Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 21 Apr 2023 01:10 PM IST
विज्ञापन
Kedarnath Dham Gangotri Dham Baba Kedar Maa Ganga doli left for their abode Chardham yatra 2023 Watch Photos
बाबा केदार की डोली, मां गंगोत्री की डोली - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड में आज से चारधाम यात्रा का आगाज हो गया है। ऋषिकेश से चारधाम यात्रा कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। चारधाम यात्रा का पहला पड़ाव ऋषिकेश ही है। यहां उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ चारधाम यात्रा को लेकर उत्साह बता रही है।

आज शुक्रवार सुबह मां गंगा के शीतकालीन पड़ाव व मायके मुखबा मुखीमठ से मां गंगा की भोगमूर्ति विग्रह डोली में भगवान समेश्वर और अन्य देवडोलियों के साथ गंगोत्री धाम के लिए रवाना हो गई है। उधर, सुबह नौ बजे भगवान केदारनाथ की पंचमुखी भोगमूर्ति चल विग्रह उत्सव डोली में विराजमान होकर पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ से अपने धाम के लिए प्रस्थान किया।

सेना की बैंड धुनों और भक्तों के जयकारों के बीच डोली पहले पड़ाव पर रात्रि प्रवास के लिए विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी पहुंचेगी। मां गंगा की विग्रह डोली भैरोंघाटी में भैरो मंदिर में रात्रि विश्राम करेगी। 22 अप्रैल को अक्षय तृतीया पर्व पर गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खोले जाएंगे।

Kedarnath Dham Gangotri Dham Baba Kedar Maa Ganga doli left for their abode Chardham yatra 2023 Watch Photos
बाबा केदार की डोली विदाई के दौरान उमड़े श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला

श्री पांच गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष हरीश सेमवाल ने बताया कि शुक्रवार को मुखबा गांव से मां गंगा की डोली यात्रा दोपहर 12:15 बजे आर्मी के पाइप बैंड की धुन के साथ धाम के लिए रवाना हुई, जो कि रात्रि में भैरोंघाटी स्थित भैरव मंदिर में रहेगी।

Kedarnath Dham Gangotri Dham Baba Kedar Maa Ganga doli left for their abode Chardham yatra 2023 Watch Photos
बाबा केदार की डोली - फोटो : अमर उजाला

25 अप्रैल को सुबह 6.10 बजे बाबा केदारनाथ के कपाट खुल जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kedarnath Dham Gangotri Dham Baba Kedar Maa Ganga doli left for their abode Chardham yatra 2023 Watch Photos
केदारनाथ यात्रा - फोटो : अमर उजाला
भगवान केदारनाथ की पंचमुखी भोगमूर्ति चल विग्रह उत्सव डोली 22 को फाटा, 23 को गौरीकुंड में रात्रि प्रवास करते हुए डोली 24 अप्रैल को अपने धाम पहुंचेगी।
विज्ञापन
Kedarnath Dham Gangotri Dham Baba Kedar Maa Ganga doli left for their abode Chardham yatra 2023 Watch Photos
बाबा केदार की डोली - फोटो : अमर उजाला
बृहस्पतिवार को पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ स्थित भैरवनाथ मंदिर में बाबा केदार की डोली के धाम प्रस्थान की पूर्व संध्या पर विशेष पूजा-अर्चना की गई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed