फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kedarnath: बाबा का नन्हा भक्त...16 किमी पैदल चलकर धाम पहुंचा चार साल का आदित्य, तिरंगा लेकर लगाए जयकारे

Tue, 25 Apr 2023 06:43 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, केदारनाथ
अमर उजाला ब्यूरो, केदारनाथ Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 25 Apr 2023 06:43 PM IST
विज्ञापन
Kedarnath Dham Door Open Four year old Aditya from Gujarat reached dham by foot yatra
केदारनाथ धाम पहुंचा चार साल का बच्चा - फोटो : अमर उजाला

भगवान आशुतोष के द्ववादश ज्योतिर्लिंगों में से एक केदारनाथ धाम के कपाट मंगलवार को सुबह 6:20 बजे शुभलग्न में भक्तों के लिए खोल दिए गए। इस दौरान गुजरात के बड़ौदा से अपने पिता के साथ बाबा केदार के दर्शनों को पहुंचे चार वर्षीय आदित्य सबके आकर्षण का केंद्र रहे।



Kedarnath: कपाट खुलते ही धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, महादेव के जयकारों से गूंजी केदारपुरी, देखें तस्वीरें

धोती, कुर्ता, पहाड़ी टोपी और हाथों में तिरंगा लिए यह बच्चा गौरीकुंड से 16 किमी पैदल चलकर पिता के साथ धाम पहुंचा। वहीं, कपाट खुलने पर बाबा के दर्शन के बाद यह बच्चा हाथों में तिरंगा लिए मंदिर परिसर व अन्य स्थानों पर सबके आकर्षण का केंद्र बना रहा।

Kedarnath Dham Door Open Four year old Aditya from Gujarat reached dham by foot yatra
केदारनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

कपाट खुलने के मौके पर धाम में करीब चार हजार श्रद्धालु मौजूद रहे और जय बाबा केदार के जयकारे गूंजते रहे। देश और उत्तराखंड की सुख-समृद्धि की कामना के साथ धाम में पहली पूजा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से की गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी केदारनाथ पहुंचकर पूजा की। दोपहर चार बजे तक 18 हजार श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर चुके थे।

Kedarnath Dham Door Open Four year old Aditya from Gujarat reached dham by foot yatra
केदारनाथ धाम में श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला

कपाट खोलते ही पूरा केदारपुरी क्षेत्र बाबा के जयकारों से गूंज उठा। इसके बाद मुख्य पुजारी शिवलिंग ने गर्भ गृह में केदारनाथ को समाधि रूप से जागृत किया और अन्य धार्मिक परंपराओं का निर्वहन किया। साथ ही समाधि की भस्म व पुष्प को भक्तों को प्रसाद रूप में वितरित किया गया। मुख्य पुजारी एवं वेदपाठियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से पहली पूजा की। इस दौरान बाबा के दर्शनों के लिए भक्तों का उल्लास चरम पर रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kedarnath Dham Door Open Four year old Aditya from Gujarat reached dham by foot yatra
केदारनाथ धाम प्रस्तुति - फोटो : अमर उजाला

केदारनाथ के कपाट खुलने पर पार्श्व गायक रूप कुमार राठौड़, सोनाली राठौर और उनकी बेटी ने भक्तिमय गीतों की प्रस्तुति दी जिस पर श्रद्धालु झूमते रहे। कार्यक्रम में गायक राठौड़ की बेटी रीमा ने शिव स्तुति का गायन कर लोगों को भाव विभोर कर दिया। 

विज्ञापन
Kedarnath Dham Door Open Four year old Aditya from Gujarat reached dham by foot yatra
केदारनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

इंदौर के चालीस सदस्यीय दल ने केदारनाथ में हनुमंत भगवान ध्वज के तहत बैंड की शानदार प्रस्तुतियां दीं। दल में शामिल युवक व युवतियों ने भगवान शिव के भजनों पर आधारित धुनों को बैंड के साथ प्रस्तुत किया जिससे केदारपुरी में माहौल भक्तिमय हो गया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed