केदारनाथ धाम में जिस रुद्रा गुफा में पीएम नरेंद्र मोदी ने 17 घंटे साधना की थी आप भी अब घर बैठे उसकी ऑनलाइन बुकिंग कर सकेंगे। गढ़वाल मंडल विकास निगम ने केदारनाथ में ध्यान गुफा के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू करने का निर्णय लिया है।
2 of 5
केदारनाथ में ध्यान गुफा
- फोटो : अमर उजाला
ध्यान गुफा में दिन और रात की अलग-अलग बुकिंग होगी और अलग-अलग शुल्क देना होगा। 18 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केदारनाथ में ध्यान गुफा में रातभर ध्यान करने के बाद से यह गुफा देश-विदेश में चर्चा का केंद्र बन गई है।
3 of 5
जीएमवीएन की वेबसाइट
- फोटो : अमर उजाला
देश की मीडिया के साथ बीबीसी ने भी ध्यान गुफा के बारे में लिखा है, जिससे लोग इसके बारे में नियमित जानकारी जुटा रहे हैं। इसे देखते हुए जीएमवीएन ने अब ध्यान गुफा की ऑनलाइन बुकिंग करने का निर्णय लिया है। जीएमवीएन अपनी साइट gmvnl.in/ पर गुफा के बारे में जानकारी अपलोड करने जा रहा है, जिससे यात्राकाल में अधिकाधिक बुकिंग मिल सके।
4 of 5
केदारनाथ धाम में पीएम मोदी
- फोटो : फेसबुक
इसके लिए दिन और रात का अलग-अलग शुल्क निर्धारित किया जाएगा। बुकिंग के दिन गुफा में निगम का एक कर्मचारी भी तैनात रहेगा। आगामी वर्षों में केदारनाथ में तीन और ध्यान गुफाओं का निर्माण होगा जिसके लिए जीएमवीएन अलग स्टाफ की तैनाती करेगा। जीएमवीएन के महाप्रबंधक बीएल राणा का कहना है कि ऑनलाइन बुकिंग की प्रक्रिया दो-तीन दिन में शुरू हो जाएगी।
5 of 5
केदारनाथ ध्यान गुफा
- फोटो : बीबीसी
बताया गया कि प्रधानमंत्री के लिए गुफा में बिजली, हीटर और गीजर का इंतजाम किया गया था। इस गुफा में बैड, टॉयलेट, टेलीफोन जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। धाम में पांच गुफा तैयार होनी है। यह गुफा केवल ट्रायल के तौर पर तैयार की गई है। इस गुफा का एक दिन का किराया 990 रुपए है।