फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kanwar Yatra 2023: हरिद्वार में गंगा पूजा के साथ कांवड़ मेले का आगाज, पहले ही दिन उमड़ी शिव भक्तों की भीड़

Tue, 04 Jul 2023 01:30 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 04 Jul 2023 01:30 PM IST
विज्ञापन
Kanwar Yatra Sawan 2023 Mela begins with Ganga Puja in Haridwar Crowd of Kanwariya on First Day
हरिद्वार में कांवड़ मेले का शुभारंभ - फोटो : अमर उजाला

श्रावण मास आज मंगलवार से शुरू हो गया है। इसके साथ ही हरिद्वार में गंगा पूजन के साथ कांवड़ मेले का शुभारंभ हुआ। जिलाधिकारी धीराज सिंह गबर्याल और एसएसपी अजय सिंह ने हरकी पैड़ी पर मां गंगा का पूजन कर दुग्धाभिषेक किया और मेले के निर्विघ्न संपन्न होने की कामना की।

जिलाधिकारी और एसएसपी सहित शासन/प्रशासन के विभिन्न अधिकारियों ने हरकी पैड़ी पर कांवड़ियों को पेयजल की बोतलें और फलाहार वितरित किए। इस दौरान श्रीगंगा सभा के पदाधिकारी और गंगा अधिकारी मौजूद रहे।

Kanwar Mela 2023: आज से शिवमय होगी धर्मनगरी हरिद्वार, पांच करोड़ कांवड़ियों के आने की उम्मीद

करीब चार दिन से कावड़ियों का हरिद्वार पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था लेकिन मेले के पहले ही दिन हरिद्वार में कावड़ियों की भीड़ उमड़ पड़ी। बम-बम भोले का उद्घोष करते हुए हुए लाखों शिवभक्त गंगा जल उठाने के लिए हर की पैड़ी पहुंचे। वहीं, शिवालयों में भी बड़ी संख्या में लोग जलाभिषेक करने पहुंचे।

Kanwar Yatra Sawan 2023 Mela begins with Ganga Puja in Haridwar Crowd of Kanwariya on First Day
हरिद्वार में कांवड़ मेले का शुभारंभ - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने भी सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था को चाक-चौबंद कर यातायात प्रबंधन के लिए कमर कस ली है।  वहीं, पिछली बार 3.80 करोड़ कांवड़ियों ने हरिद्वार से जल उठाया था। इस बार रिकॉर्ड पांच करोड़ कांवड़ियों के हरिद्वार पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

Kanwar Yatra Sawan 2023 Mela begins with Ganga Puja in Haridwar Crowd of Kanwariya on First Day
हरिद्वार में कांवड़िए - फोटो : अमर उजाला

प्रशासन, पुलिस और विभागों ने अनुमानित भीड़ के अनुसार व्यवस्था तैयार कर ली है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर इस साल भी पुष्प वर्षा से कांवड़ियों का स्वागत होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kanwar Yatra Sawan 2023 Mela begins with Ganga Puja in Haridwar Crowd of Kanwariya on First Day
हरिद्वार में कांवड़िए - फोटो : अमर उजाला

कांवड़ियों के वाहनों के लिए बैरागी कैंप, गौरीशंकर नीलधारा, पंतद्वीप, लालाजी वाला, चमगादड़ टापू, रोड़ीबेलवाला, भारत माता मंदिर के पास पार्किंग बनाई गई है।

विज्ञापन
Kanwar Yatra Sawan 2023 Mela begins with Ganga Puja in Haridwar Crowd of Kanwariya on First Day
हरिद्वार में कांवड़िए - फोटो : अमर उजाला

मेला क्षेत्र के चप्पे-चप्पे पर पुलिस, पीएसी, अर्द्धसैनिक बलों के अलावा प्रशिक्षु भी तैनात कर दिए गए हैं। बैरागी कैंप में निगरानी के लिए लाइट हाउस बनाए गए हैं। ड्रोन से पूरे मेला क्षेत्र पर नजर रखी जा रही है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed