कांवड़ मेला पूरे चरम पर पहुंच चुका है। पैदल कांवड़ के बाद अब डाक कांवड़ यात्रियों का सैलाब हरिद्वार पहुंच रहा है। अब अगले पांच दिनों तक कनखल का बैरागी कैंप क्षेत्र पूरी तरह डाक कांवड़ियों के हवाले हो जाएगा। डाक कांवड़ वाहनों को यहां भेजा जाएगा और फिर सिंहद्वार से इन्हें रवाना किया जाएगा।
Haridwar: अब पांच दिन तक डाक कांवड़ यात्रियों की भीड़ से गुलजार होगा बैरागी कैंप, आज से शुरू हुआ आवागमन
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Published by: रेनू सकलानी
Updated Fri, 18 Jul 2025 12:10 PM IST
सार
अब डाक कांवड़ यात्रियों का सैलाब धर्मनगरी पहुंच रहा। एक करोड़ 16 लाख 90 हजार यात्री पांच दिन में गंगाजल भरकर रवाना हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन