फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हर-हर महादेव: सीएम धामी ने पैर धोकर किया कांवड़ियों का स्वागत, हेलीकाॅप्टर से हुई पुष्पवर्षा, तस्वीरें

Thu, 17 Jul 2025 05:24 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 17 Jul 2025 05:24 PM IST
सार

Kanwar Yatra 2025 Haridwar: हरिद्वार में कांवड़ यात्रियों की भीड़ उमड़ रही है। धर्मनगरी हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज रही है। सीएम धामी ने भी कांवड़ियों का स्वागत किया।

विज्ञापन
Kanwar Yatra 2025 CM Dhami welcome Kanwariyas in Haridwar and flower shower from Helicopter Photos
सीएम धामी ने किया कांवड़ियों का स्वागत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

हरिद्वार में कांवड़ मेला चरम पर पहुंच चुका है। गंगा घाटों से लेकर हाईवे केसरिया रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। वहीं, आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी हरिद्वार पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कांवड़ियों का स्वागत किया। उन्होंने खुद कांवड़ियों के पांव पखारकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद हरकी पैड़ी पर माैजूद कांवड़ यात्रियों के ऊपर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई।



इस दाैरान हरकी पैड़ी पर कावंड़ यात्री उत्साहित नजर आए। वहीं, धर्मनगरी भी हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठी। गंगा सभा एवं भारतीय नदी परिषद की ओर से गंगा तट पर विश्व के सबसे ऊंचे 251 फिट भगवा ध्वज की सीएम ने घोषण व शिलांयास किया।

Swachh Survekshan: नतीजे घोषित, राष्ट्रपति ने किया लालकुआं को सम्मानित, दून सहित इन शहरों का रहा ऐसा प्रदर्शन
Kanwar Yatra 2025 CM Dhami welcome Kanwariyas in Haridwar and flower shower from Helicopter Photos
कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिव शक्ति कोई प्रदर्शन नहीं, बल्कि, एक आंतरिक साधना है। भगवान महादेव को जलाभिषेक करने, जल अर्पित करने एवं उनकी अराधना करने की पवित्र यात्रा एवं अनुष्ठान है। महादेव को प्रसन्न करने के लिए अपनी मनोकामना को पूर्ण करने के लिए अपना शोधन करने लिए इस यात्रा को करते हैं।

Kanwar Yatra 2025 CM Dhami welcome Kanwariyas in Haridwar and flower shower from Helicopter Photos
सीएम धामी ने किया कांवड़ियों का स्वागत - फोटो : संवाद

सीएम ने कांवड़ यात्रियों से अपील करते हुए कहा कि आपकी यात्रा के कारण किसी को भी पेरशानी न हो, यात्रा में किसी भी प्रकार का विघ्न व बाधा न हो, कावंड़ यात्रा के नियमों का पालन करें। आनंद में ही परमानंद की प्राप्ति होती है। परमानंद देने का काम यहां पर हो रहा है। वास्तव में यहां पर आनंद का अनुभव हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kanwar Yatra 2025 CM Dhami welcome Kanwariyas in Haridwar and flower shower from Helicopter Photos
सीएम धामी ने किया कांवड़ियों का स्वागत - फोटो : संवाद

कहा कि यह अवसर भी सच में ये भगवान की कृपा के बिना प्राप्त नहीं होता है। बहुत सारे लोग सोचते होंगे कि हम कांवड मेंले में जाएं और कांवड लेकर आएंगे लेकिन अवसर मां गंगा व भगवान महादेव की कृपा से कुछ ही लोगों को प्राप्त हो पाता है। जिन पर मां गंगा की और भगवान शिव की कृपा होती है, उन्हीं को यह अवसर मिलता है।

विज्ञापन
Kanwar Yatra 2025 CM Dhami welcome Kanwariyas in Haridwar and flower shower from Helicopter Photos
सीएम धामी ने किया ध्वज का शिलान्यास - फोटो : संवाद

सीएम ने कहा कि भोले बाबा अपने नाम के अनुकुल ही बड़े भोले है। वे जल अर्पित करने मात्र से ही अपने सभी भक्तों की मनोकामनायें पूरी कर देते हैं। श्रावण मास में तो भगवान की भक्ति का प्रभाव अत्यधिक बढ़ जाता है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed