फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Congress preparing a new team to conquer 2027 submitted the list Uttarakhand news in hindi

Uttarakhand: 2027 फतह करने के लिए कांग्रेस तैयार कर रही नई टीम, साैंपी सूची, पहले दौर की हो चुकी चर्चा

Fri, 18 Jul 2025 10:15 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 18 Jul 2025 10:15 AM IST
सार

2027 फतह करने के लिए कांग्रेस नई टीम तैयार कर रही है। पंचायत चुनाव के बाद प्रदेश अध्यक्ष माहरा नई टीम की घोषणा कर सकते हैं।

विज्ञापन
Congress preparing a new team to conquer 2027 submitted the list Uttarakhand news in hindi
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

लोकसभा, विधानसभा चुनाव में हार के बाद कांग्रेस 2027 को फतह करने के लिए नई टीम तैयार कर रही है। कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा नई टीम की सूची केंद्रीय नेतृत्व को सौंप चुके हैं। इस पर पहले दौर की चर्चा हो चुकी है।

विज्ञापन

2021 के बाद प्रदेश कांग्रेस में अध्यक्ष पद पर चेहरे तो बदले गए, लेकिन प्रदेश कार्यकारिणी में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 2017 से 2021 तक प्रदेश अध्यक्ष रहे विधायक प्रीतम सिंह के कार्यकाल में प्रदेश कार्यकारिणी बनीं थी। इसके बाद अध्यक्ष की कमान गणेश गोदियाल ने संभाली। उन्होंने पुरानी टीम से संगठन को चलाया। इसके बाद करन माहरा को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई। उन्होंने 2023 में नई टीम बनाने का प्रयास किया, लेकिन केंद्रीय नेतृत्व से इसकी अनुमति मिली।

विज्ञापन


ये भी पढे़ं...Haridwar News: जमीन घोटाला; दो आईएएस, एक पीसीएस को चार्जशीट, मामले में निलंबित किए गए थे तीनों अफसर

विज्ञापन
विज्ञापन

लोकसभा, विधानसभा चुनाव में लगातार हार के बाद अब कांग्रेस नई टीम के साथ 2027 के चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी में है। पार्टी का नया सांगठनिक ढांचा खड़ा करने का खाका तैयार कर लिया गया। केंद्रीय नेतृत्व से हरी झंडी मिलने का इंतजार है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक नई टीम में फेरबदल हो सकता है। संगठन में निष्क्रिय पदाधिकारियों की जगह नए चेहरों को जिम्मेदारी दी जा सकती है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed