धर्मनगरी में कांवड़ मेले में लगातार लाखों शिवभक्त गंगाजल भरकर रवाना हो रहे हैं। चौथे दिन हरिद्वार से 15 लाख कांवड़ यात्रियों ने गंगाजल भरा और अपने गंतव्यों की तरफ रवाना हो गए। अब तक चार दिन के अंदर 27 लाख 40 हजार कांवड़ यात्री गंगाजल भरकर रवाना हो चुके हैं। नौ कांवड़ियों को गंगा में डूबने से बचाया गया।
भोले की भक्ति के अनोखे रंग: कोई नोटों की कांवड़ लाए तो किसी को मोदी-योगी भाए, अब तक 27 लाख से ज्यादा ने भरा जल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब तक 27 लाख 40 हजार कांवड़ यात्री पहुंच चुके हैं। जिले में 60371 छोटे-बड़े वाहनों ने प्रवेश किया है। अलग-अलग गंगा घाटों से गंगा में डूबने से नौ कांवड़ यात्रियों को एसडीआरएफ व जल पुलिस की टीम ने बचाया है।
60 वर्षीय महिला का अडिग अनुष्ठान भी सामने आया। नोएडा की रहने वाली सावित्री का कहना है कि यह उनका 32वां कांवड़ है। उनका कहना है कि भगवान शिव की कृपा है कि उनके बड़े बेटे की दुर्घटना के बाद जान बची। वहीं से उन्होंने संकल्प लिया और अनवरत हर वर्ष इसे पूरा करने के लिए वह पैदल कांवड़ यात्रा लेने आती हैं।