फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Joshimath Is Sinking: एक करोड़ 20 लाख आया होटलों के ध्वस्तीकरण का खर्च, आखिरी मंजिल की छत भी तोड़ी

Fri, 17 Feb 2023 11:18 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ
संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 17 Feb 2023 11:18 AM IST
विज्ञापन
Joshimath Is Sinking One crore 20 lakh cost of demolition of hotels Uttarakhand news in hindi
होटलों का ध्वस्तीकरण - फोटो : अमर उजाला

भू-धंसाव के बाद असुरक्षित हो चुके होटल माउंट व्यू और मलारी इन के ध्वस्तीकरण का कार्य अंतिम चरण में पहुंच चुका है। बृहस्पतिवार को होटलों की आखिरी मंजिल की छत को भी तोड़ दिया गया है। जल्द ही ध्वस्तीकरण का कार्य पूरा कर लिया जाएगा।



एक माह से चल रहे ध्वस्तीकरण कार्य में लगभग एक करोड़ 20 लाख तक खर्च आया है। जोशीमठ में भू धंसाव के चलते होटल माउंट व्यू और मलारी इन दरारें आने से तिरछे हो गए थे जिससे आसपास की आबादी के लिए खतरा बढ़ गया था। ऐसे में सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासन ने होटलों के ध्वस्तीकरण को लेकर आदेश जारी किया।

होटल स्वामियों की सहमति पर 12 जनवरी से ध्वस्तीकरण शुरू किया गया। शुरू में सिर्फ मजदूरों से होटलों को तोड़ा जाने लगा लेकिन बाद में इसे तोड़ने के लिए जेसीबी लगा दी गईं। छह मंजिला मलारी इन और पांच मंजिला माउंट व्यू को ध्वस्त करने में लोक निर्माण विभाग के 70 से अधिक मजदूर और तीन जेसीबी लगी हैं।

Joshimath Is Sinking One crore 20 lakh cost of demolition of hotels Uttarakhand news in hindi
होटलों की मंजिल ध्वस्त - फोटो : अमर उजाला

बृहस्पतिवार को होटलों की अंतिम मंजिल की छत को भी तोड़ दिया गया है जिसके बाद अब नीचे की दीवारें ही तोड़ी जानी शेष है।

Joshimath Is Sinking One crore 20 lakh cost of demolition of hotels Uttarakhand news in hindi
जोशीमठ - फोटो : अमर उजाला

ऐसे में माना जा रहा है कि जल्द ही ध्वस्तीकरण का कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Joshimath Is Sinking One crore 20 lakh cost of demolition of hotels Uttarakhand news in hindi
जोशीमठ भू-धंसाव - फोटो : अमर उजाला

लोनिवि के एई अनिल ने बताया कि होटलों के ध्वस्तीकरण में करीब एक करोड़ 20 लाख तक का खर्च आया है। ध्वस्तीकरण कार्य अंतिम चरण में है, होटलों की आखरी छत को तोड़ा जा रहा है। - जल्द ध्वस्तीकरण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: अब बाइक एंबुलेंस से जरूरतमंद को तुरंत पहुंचाया जाएगा अस्पताल, प्रदेश में जल्द शुरू होगी सेवा

विज्ञापन
Joshimath Is Sinking One crore 20 lakh cost of demolition of hotels Uttarakhand news in hindi
होटल - फोटो : अमर उजाला

नगर में रोपवे के पास होटल कामेट और स्नोक्रेट भी दरारें आने से असुरक्षित हो चुके हैं। स्नोक्रेट के मालिक अनिल प्रजापति ने बताया कि उन्होंने होटल के असुरक्षित होने का फार्म भरकर प्रशासन को दे दिया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed