फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Joshimath Is Sinking: जर्जर भवनों को ध्वस्त करने के निर्देश, सीएस ने कहा- हमारे लिए एक-एक मिनट का महत्व

Mon, 09 Jan 2023 03:43 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 09 Jan 2023 03:43 PM IST
विज्ञापन
Joshimath Is Sinking Instructions to demolish dilapidated buildings in Joshimath Uttarakhand news in hindi
मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु बैठक लेते - फोटो : अमर उजाला

मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु ने जोशीमठ भू धंसाव क्षेत्रों से उन सभी भवनों को ध्वस्त करने के निर्देश दिए जो असुरक्षित हैं, और जिनमें दरारें आ चुकी हैं। उन्होंने प्रभावित परिवारों को अविलंब सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट करने के निर्देश दिए।



लगातार हो रहे भू धंसाव को देखते हुए मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु ने कहा कि हमारे लिए एक-एक मिनट बहुत महत्वपूर्ण है। मुख्य सचिव ने सोमवार को सचिवालय में जोशीमठ भू-धंसाव के संबंध में शासन में उच्चाधिकारियों के साथ बैठक की।  उन्होंने अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्र को अविलंब खाली कराए जाने के निर्देश दिए। साथ ही, लोगों को जिस स्थान पर शिफ्ट किया जा रहा है, वहां पेयजल आदि की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने कहा कि पेयजल विभाग को भू-धंसाव प्रभावित क्षेत्र में टूटी पेयजल लाइनों, सीवर एवं विद्युत लाइनों आदि को भी ठीक किया जाए। उन्होंने भू-धंसाव बढ़ने और विद्युत लाइनों से प्रभावित क्षेत्र में जानमाल का नुकसान न हो इसके लिए लगातार क्षेत्र पर नजर बनाए रखते हुए उच्चाधिकारियों को भी क्षेत्र में बने रहने के निर्देश दिए।

Joshimath Is Sinking Instructions to demolish dilapidated buildings in Joshimath Uttarakhand news in hindi
घर छोड़कर जाते लोग - फोटो : अमर उजाला

मुख्य सचिव ने भू-धंसाव क्षेत्र में टॉ इरोजन को रोकने के लिए आज से ही कार्य शुरू किए जाने के निर्देश देते हुए कहा कि जिन भवनों में दरारें आ चुकी हैं और जर्जर हो चुके हैं, उन्हें शीघ्र ध्वस्त किया जाए ताकि वे भवन और अधिक नुकसान न करें।

Joshimath Is Sinking Instructions to demolish dilapidated buildings in Joshimath Uttarakhand news in hindi
घर खाली कराती एसडीआरएफ - फोटो : अमर उजाला

 उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विशेषज्ञों आदि को प्रभावित क्षेत्र में पहुंचने में समय न लगे इसके लिए चॉपर से पहुंचाने की व्यवस्था की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Joshimath Is Sinking Instructions to demolish dilapidated buildings in Joshimath Uttarakhand news in hindi
जोशीमठ में कट रहे पहाड़ - फोटो : अमर उजाला

मुख्य सचिव ने मैन पावर को बढ़ाकर कार्यां को शीघ्र पूर्ण किए जाने के भी निर्देश दिए। जोशीमठ में 603 भवनों में दरारें आ चुकी हैं। डेंजर जोन में चिन्हित भवनों को सील कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें...जोशीमठ में जमीन धंसने का सच सामने आया: कुछ दिन पहले IIT के वैज्ञानिकों ने किया था सर्वे, हैरान कर देगी रिपोर्ट

विज्ञापन
Joshimath Is Sinking Instructions to demolish dilapidated buildings in Joshimath Uttarakhand news in hindi
जोशीमठ में भू-धंसाव - फोटो : अमर उजाला
इसी के साथ आज एसडीआरएफ ने यहां सुई गांव में घर खाली कराने का अभियान शुरू किया तो वहीं मनोहर बाग में प्रभावितों ने खुद ही घर छोड़ने शुरू कर दिया। प्रभावित अपना सामान लेकर निकल पड़े हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed