{"_id":"63db8d1fe7a7c50a7322a3b2","slug":"joshimath-is-sinking-in-the-last-one-week-cracks-lying-in-landslide-area-was-no-increase-uttarakhand-2023-02-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Joshimath: एक हफ्ते से भू-धंसाव क्षेत्र में पड़ी दरारों में नहीं हुआ कोई इजाफा, जानें कैसा है अब जोशीमठ का हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Joshimath: एक हफ्ते से भू-धंसाव क्षेत्र में पड़ी दरारों में नहीं हुआ कोई इजाफा, जानें कैसा है अब जोशीमठ का हाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Thu, 02 Feb 2023 03:47 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
जोशीमठ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भू-धंसाव क्षेत्र में पड़ी दरारों में बीते एक हफ्ते से कोई इजाफा नहीं हुआ है। केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान (सीबीआरआई) की टीम ने 14 जनवरी को नगर क्षेत्र के प्रभावित क्षेत्र के करीब 50 भवनों में क्रैकोमीटर स्थापित किए थे। यह मशीन दरारों की गहराई व तीव्रता को नापने का काम करती है।
सीबीआरआई के एक वैज्ञानिक ने बताया कि पिछले एक सप्ताह में किसी भी क्रैकोमीटर में दरारें बढ़ने की कोई रीडिंग दर्ज नहीं हुई है जिससे शेष बचे क्षतिग्रस्त भवनों पर फिलहाल क्रैकोमीटर नहीं लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्रैकोमीटर की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।
विद्युत पोल शिफ्ट करने का काम शुरू
भू-धंसाव क्षेत्र सिंहधार वार्ड में ऊर्जा निगम ने धंसाव की चपेट में आए बिजली के पोलों को हटाने का काम शुरू कर दिया है। ये पोल सुरक्षित स्थानों पर स्थापित किए जाएंगे। पोल के साथ ही बिजली के तार भी शिफ्ट किए जा रहे हैं। ऊर्जा निगम के ईई अमित सक्सेना ने बताया कि नगर क्षेत्र में बिजली की सप्लाई बाधित न हो इसके लिए भू-धंसाव क्षेत्र के बिजली के पोल व तार सुरक्षित स्थानों पर लगाए जा रहे हैं। संवाद
2 of 5
मकानों में पड़ी दरारें
- फोटो : अमर उजाला
मलारी इन और माउंट व्यू होटल का ध्वस्तीकरण कार्य बुधवार को 19वें दिन भी जारी रहा। मलारी इन होटल का ध्वस्तीकरण बदरीनाथ हाईवे के लेवल तक कर दिया गया है जबकि माउंट व्यू होटल की एक मंजिल की दीवारें तोड़ी जा रही हैं।
3 of 5
लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता सुरेंद्र पटवाल ने बताया कि अब करीब एक सप्ताह में दोनों होटल पूर्ण रूप से डिस्मेंटल हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जोशीमठ
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि होटलों के मलबे को आवासीय क्षेत्र में नहीं डालने दिया जा रहा है जिस कारण डिस्मेंटल के कार्य में देरी हो रही है।
पुनर्वास की मांग को लेकर जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिति का धरना 32वें दिन भी जारी रहा। तहसील परिसर में धरना दे रहे प्रभावितों ने जल्द से जल्द पुनर्वास और मुआवजा देने के साथ ही एनटीपीसी की परियोजना और हेलंग मारवाड़ी बाईपास को बंद करने की मांग की है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।