फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Badrinath Yatra: 10 किमी हाईवे पर नौ जगह दरारें, कैसे पहुंचेंगे लाखों श्रद्धालु बदरीनाथ धाम, देखें तस्वीरें

Sun, 19 Feb 2023 03:47 PM IST
रेनू सकलानी प्रदीप भंडारी, संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ (चमोली)
प्रदीप भंडारी, संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ (चमोली) Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 19 Feb 2023 03:47 PM IST
विज्ञापन
Joshimath Is Sinking Difficult in Badrinath Dham Yatra Cracks lying at nine places on ten km highway
बदरीनाथ हाईवे पर पड़ी दरारें - फोटो : अमर उजाला

बदरीनाथ हाईवे जोशीमठ से मारवाड़ी तक लगातार भू-धंसाव की चपेट में है। यहां कई जगहों पर नई दरारें पड़ी हैं। जिन जगहों पर सीमा सडक संगठन (बीआरओ) की ओर से दरारों को सीमेंट से भर दिया गया था, वहां फिर से दरारें दिखने लगी हैं। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि जब हाईवे पर ट्रैफिक नहीं है तब यह स्थिति है, जब चारधाम यात्रा के दौरान लाखों वाहनों का रैला उमड़ेगा, तो तब हाईवे की क्या स्थिति होगी।



जोशीमठ से मारवाड़ी तक 10 किलोमीटर के हिस्से में नौ जगहों पर हाईवे भू-धंसाव की चपेट में है। जोशीमठ बाजार से ही हाईवे पर दरारें पड़ी हुई हैं। मारवाड़ी में जेपी कंपनी के स्टोर के पास ऊपरी क्षेत्र में सीमेंट और पत्थर की करीब 40 मीटर दीवार का अधिकांश हिस्सा भू-धंसाव से काफी बाहर आ गई है।



इसके अलावा एसबीआई शाखा के सामने, रेलवे गेस्ट हाउस के समीप, जीरो बैंड पर फरकिया पानी के पास, चुनार गांव जाने के रास्ते पर, जेपी कंपनी से 100 मीटर आगे, बीआरओ कार्यालय के समीप, मारवाड़ी फॉरेस्ट चौकी के पास, जेपी कंपनी के स्टोर के पास, मारवाड़ी पुल से 100 मीटर पहले हाईवे पर दरारें आई हैं। बीआरओ की ओर से जिन जगहों पर दरारों को सीमेंट से पाट दिया गया था, वहां फिर से दरारें दिखने लगी हैं। लगातार हो रहे भू-धंसाव से हाईवे की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

Joshimath Is Sinking Difficult in Badrinath Dham Yatra Cracks lying at nine places on ten km highway
बदरीनाथ हाईवे पर पड़ी दरारें - फोटो : अमर उजाला

मारवाड़ी वार्ड में नगर पालिका के सभासद प्रदीप भट्ट का कहना है कि नगर में भू धंसाव के चलते दरारों का सिलसिला कहां जाकर रुकेगा कहा नहीं जा सकता। बदरीनाथ हाईवे पर पुरानी दरारें फिर से उभरने लगी हैं। मारवाड़ी के पास भी बदरीनाथ हाईवे पर पुरानी दरारें दिखने लग गई हैं, जबकि इससे पहले रविग्राम और सिंहधार वार्ड के क्षेत्र में बदरीनाथ हाईवे पर हल्की दरारें नजर आ चुकी हैं।

Joshimath Is Sinking Difficult in Badrinath Dham Yatra Cracks lying at nine places on ten km highway
दरारें - फोटो : अमर उजाला

मारवाड़ी में दुकान चलाने वाले लक्ष्मण सिंह रावत ने बताया कि उनकी दुकान के सामने बदरीनाथ हाईवे पर दरार दिख रही है। यहां बीआरओ ने हाईव को सीमेंट डालकर भर दिया था। क्षेत्र में हाईवे पर पहले से आई दरारें बढ़ रही हैं। एक-दो जगह पर नई दरारें भी नजर आने लग गई हैं। अभी दरारें हल्की हैं, यदि यह बढ़ती हैं तो यात्रा के दौरान समस्या उत्पन्न हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Joshimath Is Sinking Difficult in Badrinath Dham Yatra Cracks lying at nine places on ten km highway
बदरीनाथ हाईवे - फोटो : अमर उजाला

जोशीमठ नगर में स्टेट बैंक के सामने, रेलवे गेस्ट हाउस के समीप, जीरो बैंड पर फरकिया पानी के पास, चुनार गांव जाने के रास्ते पर, जेपी कंपनी से 100 मीटर आगे, बीआरओ कार्यालय के समीप, मारवाड़ी फॉरेस्ट चौकी के पास, जेपी कंपनी के स्टोर के पास और मारवाड़ी पुल से 100 मीटर पहले हाईवे पर दरारें पड़ी हैं और भू-धंसाव से हाईवे धंस रहा है।

विज्ञापन
Joshimath Is Sinking Difficult in Badrinath Dham Yatra Cracks lying at nine places on ten km highway
बदरीनाथ हाईवे - फोटो : अमर उजाला

बदरीनाथ हाईवे पर भू-धंसाव एरिया को चिन्हित कर वहांं सुधारीकरण कार्य किया गया। सीमेंट, पत्थर और मिट्टी से हाईवे के लेवल को ठीक किया गया है। चारधाम यात्रा के दौरान यदि हाईवे पर कोई भी दिक्कत आती है तो उसे शीघ्र ठीक कर दिया जाएगा। - कर्नल मनीष कपिल, कमांडर, बीआरओ, जोशीमठ, चमोली

ये भी पढ़ें...Chardham Yatra: जीएमवीएन नहीं, इस बार आईआरसीटीसी से हो सकती है केदारनाथ हेली सेवा टिकटों की बुकिंग

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed