फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शहीद पति को तिरंगे में लिपटा देख बिलख पड़ी पत्नी, बोली-मुझे गर्व है आपकी शहादत पर, मेरे दिल में हमेशा जिंदा रहोगे

Mon, 04 May 2020 09:23 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़ Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 04 May 2020 09:23 PM IST
विज्ञापन
jammu kashmir Encounter: Uttarakhand martyrs gokarn singh Wife Feel proud on husband Funeral
शहीद का पार्थिव शरीर पहुंचा गांव - फोटो : अमर उजाला

उत्तरी कश्मीर के बारामुला इलाके में सीमा की रक्षा करते हुए देश के लिए बलिदान देने वाले उत्तराखंड के बेटे शहीद गोकर्ण सिंह का सोमवार को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। शहीद गोकर्ण सिंह का पार्थिव शरीर जब पैतृक गांव पहुंचा तो माहौल गमगीन हो गया। गोकर्ण की पत्नी और बच्चे बिलख पड़े।

jammu kashmir Encounter: Uttarakhand martyrs gokarn singh Wife Feel proud on husband Funeral
- फोटो : अमर उजाला

पार्थिव शरीर देर शाम उनके पैतृक आवास लाया गया था, इस वजह से रविवार शाम उनका अंतिम संस्कार नहीं किया जा सका। पैतृक आवास पर शहीद की पार्थिव देह को रखा गया था। लोगों ने गमगीन माहौल में पूरी रात जागकर बिताई।

jammu kashmir Encounter: Uttarakhand martyrs gokarn singh Wife Feel proud on husband Funeral
- फोटो : अमर उजाला

सोमवार सुबह शहीद गोकर्ण सिंह के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन कराए गए। पति का चेहरा देखते ही गीता फफक पड़ी। सिसकते हुए बोलीं, मुझे गर्व है कि आपने देश सेवा के लिए अपने प्राण न्यौछावर किए हैं। आपकी याद मेरे दिल में सदा अमर रहेगी। इस दौरान वहां मौजूद सभी लोगों की आंखें भी नम हो गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
jammu kashmir Encounter: Uttarakhand martyrs gokarn singh Wife Feel proud on husband Funeral
- फोटो : अमर उजाला

गगनभेदी नारे के बीच गमगीन माहौल में उनके बेटे मनीष और चाचा प्रेम सिंह चुफाल ने शहीद की चिता को मुखग्नि दी। सेना की ओर से कमांडिंग ऑफिसर विमल कुमार ने शहीद के चाचा सूबेदार मेजर दीवान सिंह चुफाल को तिरंगा झंडा और सेना की वर्दी प्रदान की।

विज्ञापन
jammu kashmir Encounter: Uttarakhand martyrs gokarn singh Wife Feel proud on husband Funeral
- फोटो : अमर उजाला

बता दें कि शहीद हवलदार गोकर्ण सिंह चुफाल इसी साल दिसंबर में सेवानिवृत्त होने वाले थे। इसके लिए वे फरवरी में ही पत्नी के साथ संयुक्त खाता खोलने के लिए घर आए थे। उन्होंने नाचनी बैंक में खाता भी खुलवाया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed