फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weekend: दिनभर रेंगते रहे पर्यटकों के वाहन, इन दो एंट्री प्वाइंट पर जाम ने किया बुराहाल, तस्वीरों में देखें

Wed, 29 Jun 2022 09:16 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 29 Jun 2022 09:16 AM IST
विज्ञापन
Jam in Doon-Mussoorie on weekends, See Photos
वीकेंड पर जाम - फोटो : अमर उजाला

देहरादून में सप्ताहांत पर शनिवार को फिर शहर के दो एंट्री प्वाइंट पर लंबा जाम लग गया। इस दौरान आशारोड़ी और मोहकमपुर में वाहनों की लंबी कतारें लगने से लोगों को जाम से घंटों जूझना पड़ा। मसूरी जाने वाले वाहनों को शहर के बाहरी हिस्सों से ही जाने दिया गया। रविवार को भी शहर में जाम का कुछ ऐसा ही हाल देखने को मिला।



दरअसल, सप्ताहांत पर दिल्ली एनसीआर और दूसरे प्रदेशों से बड़ी संख्या में लोग मसूरी का रुख करते हैं। इस दौरान हरिद्वार की ओर से आने वाले वाहनों को जोगीवाला से डायवर्ट किया जाता है। इस कारण कैलाश अस्पताल के सामने कट से भी संख्या में वाहन यू-टर्न लेने लगे। इसके चलते वहां पर लंबा जाम लग गया। लगभग डेढ़ घंटे तक वहां पर वाहन रेंग-रेंग कर ही चल पाए। इसी तरह का हाल दूसरे एंट्री प्वाइंट आशारोड़ी पर भी रहा।

यहां भी दिल्ली एनसीआर और दूसरे प्रदेशों के हजारों वाहन मसूरी जाने के लिए आए थे। वाहनों के दबाव के कारण आशारोड़ी में भारी जाम लग गया। इस बीच मसूरी जाने वाले वाहनों को शिमला बाईपास तिराहे से जीएमएस रोड होते हुए भेजा जा रहा था। इन सबके चलते लंबा जाम लग गया। हालांकि, शनिवार को राजपुर रोड पर जाम बेहद कम दिखाई दिया। इसका कारण था कि बाहर से आने वाले वाहनों को राजपुर रोड आने ही नहीं दिया जा रहा था।

Jam in Doon-Mussoorie on weekends, See Photos
वीकेंड पर जाम - फोटो : अमर उजाला
मसूरी शहर में दूसरे दिन भी ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रही। सभी चौक चौराहों पर सुबह से ही जाम लगना शुरू हो गया जो देर शाम तक जारी रहा। ट्रैफिक जाम में शहर में पहुंचे पर्यटकों के वाहन दिनभर रेंगते रहे। शहर में शनिवार को भी ट्र्रैफिक जाम की समस्या बनी रही। गांधी चौक से लेकर किंग्रेग के नीचे घनानंद इंटर कालेज से आगे तक तीन किमी लंबा जाम लग गया। गांधी चौक से लेकर कैंपटी रोड जीरो प्वाइंट तक बार बार जाम लगा। भगत सिंह चौक, मलिंगार चौक ,मालरोड समेत कई चौराहों पर जाम की स्थिति बनी रही। हरियाणा के संदीप ने बताया कि दो घंटे से ट्रैफिक जाम लगा है। पुलिस और पीएसी के जवान जाम खोलने में दिनभर पसीना बहाते रहे। 
Jam in Doon-Mussoorie on weekends, See Photos
वीकेंड पर जाम - फोटो : अमर उजाला
हरिद्वार में गर्मी के सीजन के आखिरी वीकेंड शनिवार को हरिद्वार यात्रियों से पैक रहा। रविवार तक के लिए हरिद्वार के अधिकतर होटल और धर्मशालाओं में कमरे फुल हैं। ठहरने के लिए कमरे नहीं मिलने से सैकड़ों श्रद्धालु गंगाघाटों पर रात गुजारते नजर आए। यात्रियों की भीड़ उमड़ने से शहर के अंदरूनी मार्गों पर जाम लगा और बाजारों में काफी चहल पहल रही। जुलाई पहले सप्ताह से स्कूल खुल जाएंगे। मानसून की भी दस्तक होगी। इस लिहाज से शनिवार और रविवार इस सीजन का आखिरी वीकेंड है। शनिवार और रविवार के लिए यात्रियों ने एडवांस में होटल और धर्मशालाएं बुक कराई हैं। शुक्रवार शाम से ही सड़कों पर दिल्ली और एनसीआर के नंबरों के वाहनों की कतार दिखने लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Jam in Doon-Mussoorie on weekends, See Photos
वीकेंड पर जाम - फोटो : अमर उजाला

हरकी पैड़ी पर शाम की गंगा आरती में भी हुजूम उमड़ा। काफी गर्मी होने से लोग गंगा घाटों पर स्नान करते नजर आए। शनिवार को यात्रियों के साथ बच्चों की संख्या काफी नजर आई। जुलाई में स्कूल खुलने से पहले लोग बच्चों के साथ गंगास्नान के लिए पहुंचे। होटल और धर्मशालाओं में कमरे नहीं मिलने से सैकड़ों यात्री गंगा घाटों पर रात गुजारते दिखे। रेलवे स्टेशन और रोडवेज स्टेशन पर भी अन्य दिनों की तुलना में अधिक भीड़ रही। ललतारो पुल तक काफी समय तक जाम लगा रहा। यहां से यात्रियों के वाहन रोड़ीबेलवाला मैदान के लिए आवाजाही करते दिखे। 

ये भी पढ़ें...मां -बेटी के साथ दरिंदगी: छह साल की मासूम की हालत देख सिहर उठे डॉक्टर, पुलिस की आंखों से भी छलक आए आंसू

विज्ञापन
Jam in Doon-Mussoorie on weekends, See Photos
हरिद्वार में उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

ऋषिकेश में वीकेंड पर नेपाली फार्म से लेकर तपोवन तक दिनभर जाम रहा। जाम में पर्यटक और स्थानीय लोग गर्मी और उमस से परेशान रहे। योगनगरी के होटल और कैंप पर्यटकों से फुल हो गए। वीकेंड पर भीड़ देख कैंप, राफ्ट संचालक और होटल व्यवसायियों के चेहरे खिल गए। कैंप और राफ्टिंग के शौकीन शनिवार और रविवार को तीर्थनगरी की ओर रुख करते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed