{"_id":"5c48a2b6bdec224df422d030","slug":"international-wrestler-labhanshu-sharma-will-open-wrestling-academy-in-uttarakhand","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अंतरराष्ट्रीय पहलवान लाभांशु उत्तराखंड में खोलेंगे कुश्ती एकेडमी, बताई ये खास वजह","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
अंतरराष्ट्रीय पहलवान लाभांशु उत्तराखंड में खोलेंगे कुश्ती एकेडमी, बताई ये खास वजह
अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर कुश्ती में उत्तराखंड का का नाम ऊंचा करने वाले ऋषिकेश निवासी युवा अंतरराष्ट्रीय पहलवान लाभांशु शर्मा जल्द ही उत्तराखंड में एक कुश्ती एकेडमी खोलने वाले हैं। इसके पीछे उन्होंने यह खास वजह भी बताई है। लाभांशु आजकल न्यूजीलैंड में कुश्ती का अभ्यास कर रहे हैं।
2 of 5
Labhanshu Sharma
लाभांशु को वहां पर अभ्यास करने के लिए कुछ दिनों पहले न्यूजीलैंड कुश्ती फेडरेशन ने बुलाया था। न्यूजीलैंड कुश्ती फेडरेशन के ऑफर को स्वीकार कर लाभांशु 11 जनवरी से वहां हैं। उन्होंने फोन पर बातचीत में कहा कि दूसरे देश में जाकर कोचिंग देने का कोई मतलब नहीं बनता। पैसे कम मिले या ज्यादा ये मायने नहीं रखता बल्कि जरूरी यह है कि हमारे देश को किस चीज से फायदा होगा।
3 of 5
Labhanshu Sharma
अगर मैं अपने देश में एकेडमी खोलता हूं तो वहां के बच्चों को इससे फायदा होगा। कहा कि हमारे देश और उत्तराखंड को इसका फायदा मिलेगा। उन्होंने बताया कि न्यूजीलैंड से जल्दी ही ट्रेनिंग खत्म करके वापस आकर वे उत्तराखंड में एक कुश्ती का अखाड़ा खोलेंगे।जिससे पहाड़ के युवाओं को कुश्ती के गुर सीखने का मौका मिलेगा।
उनका कहना है कि क्योंकि पहाड़ में एक भी अखाड़ा नहीं है और युवा कुश्ती के खेल से वंचित रह जाते हैं इसलिए यह उनके लिए होगा। जिससे युवा और मजबूत होगा। बता दें कि लाभांशु अब तक राज्य स्तर कुश्ती में 15 स्वर्ण पदक जीत चुके हैं।
विज्ञापन
5 of 5
labhanshu sharma
वे राष्ट्रीय स्तर पर 8 स्वर्ण पदक जीत चुके हैं और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दो स्वर्ण पदक जीत चुके हैं लाभांशु ने पिछले वर्ष जर्जिया में 20 टन का ट्रक खींचकर यूनिक वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी अपना नाम दर्ज करवाया है। इसके साथ ही उन्हें महामहिम राष्ट्रपति और माननीय प्रधानमंत्री से भी वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।