फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पाकिस्तानी सीमा से लापता हुआ भारतीय जवान, परिवार के आंसुओं में छलक रहा गम और डर 

Sun, 12 Jan 2020 06:12 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 12 Jan 2020 06:12 PM IST
विज्ञापन
Indian Army Soldier from Uttarakhand Missing from pakistan Border Family In Fear
- फोटो : अमर उजाला

मां पापा कब आएंगे...बच्चों के इस सवाल पर हवलदार राजेंद्र सिंह की पत्नी राजेश्वरी देवी की आंखों से बस आंसु छलक पड़ते हैं। इन आंसुओं में पति की चिंता भी है तो उनके साथ किसी अनहोनी का डर भी। मां के आंसुओं को देखकर बच्चे भी किसी अनहोनी की आशंका में सुबकने लगते हैं। आठ जनवरी को आई सूचना के बाद परिवार का हर पल गम और डर के साये में कट रहा है। 

Indian Army Soldier from Uttarakhand Missing from pakistan Border Family In Fear
- फोटो : अमर उजाला

अंबीवाला निवासी हवलदार राजेंद्र सिंह नेगी ने तीन साल पहले ही देहरादून के अंबीवाला स्थित सैनिक कालोनी में मकान बनाया था। यहां उनकी पत्नी राजेश्वरी देवी के अलावा बड़ी बेटी 14 वर्षीय अंजली, 12 वर्षीय बेटा प्रियांशु और 10 वर्षीय बेटी मीनाक्षी रहते हैं। राजेंद्र सिंह छुट्टी के बाद नवंबर में ही ड्यूटी पर लौटे थे। कुछ दिन पहले भी पापा का फोन आया था तो बच्चों ने उनसे बात की थी। 

Indian Army Soldier from Uttarakhand Missing from pakistan Border Family In Fear
- फोटो : अमर उजाला

आठ जनवरी के बाद से उनका फोन नहीं आया। तब से परिवार का हर पल किसी अच्छी सूचना के इंतजार में बेचैनी से कट रहा है। परिवार को संभलने के लिए राजेंद्र के पिता रतन सिंह नेगी, भाई कुंदर सिंह, अवतार सिंह, विनोद सिंह भी चमोली से दून आ गए हैं। सभी हर पल एक ही दुआ मांग रहे हैं, काश फोन की घंटी बजे और उधर से खुशखबरी आए कि हमारा राजेंद्र सलामत है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Army Soldier from Uttarakhand Missing from pakistan Border Family In Fear
- फोटो : अमर उजाला

हवलदार राजेंद्र के कमरे में रखा बक्सा पल-पल उनकी याद दिला रहा है। यह सेना का बक्सा है जो कि काले रंग है और इस पर सफेद स्याही से राजेंद्र का नाम लिखा हुआ है। बच्चे बार-बार प्यार से इस पर हाथ फेरते हैं। फिर सुबकने लगते हैं। वे बार-बार यही कहते हैं कि पापा जल्दी आ जाओ। हमें डर लग रहा है। 

विज्ञापन
Indian Army Soldier from Uttarakhand Missing from pakistan Border Family In Fear
- फोटो : अमर उजाला

शनिवार को हवलदार राजेंद्र सिंह के निवास पर क्षेत्रीय नेता संजय नेगी के अलावा पीबीओआर पूर्व सैनिक संगठन के पदाधिकारी शमशेर सिंह बिष्ट, कैप्टन आरडी शाही (सेनि.), सूबेदार मेजर प्रेम सिंह रावत, महिला संगठन की अध्यक्ष राजकुमारी थापा, सचिव माधुरी, सीमा क्षेत्री, बीना बिष्ट भी परिवार की हिम्मत बढ़ाने पहुंचे। उन्होंने कहा कि हमारी सेना निश्चित तौर पर हवलदार राजेंद्र को वापस लाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed