साल 2018 में किन राशियों के जातक पर मेहरबान होंगी मां लक्ष्मी यह जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर...
{"_id":"5a435f3b4f1c1b686a8bc181","slug":"in-new-year-2018-horoscope-maa-laxmi-good-effect-on-zodiac","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"राशिफल 2018: नए साल में इन राशियों पर मेहरबान होंगी लक्ष्मी मां, होगी धनवर्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशिफल 2018: नए साल में इन राशियों पर मेहरबान होंगी लक्ष्मी मां, होगी धनवर्षा
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 29 Dec 2017 08:52 AM IST
विज्ञापन
maa laxmi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृष राशि
- फोटो : taurus sign
पं. अनूप नौटियाल के अनुसान वृषभ राशि के जातक नए साल में प्रोफेशनल मोर्चे पर विचार करें तो इस वर्ष देवों के गुरु बृहस्पति के प्रभाव से नौकरी पेशा और छोटे कामकाज वाले लोगों की अच्छी प्रगति होगी। दैनिक आमदनी के स्रोतों बढ़ेंगे। कामकाज में मिली सफलता से व्यावसायिक क्षेत्र और समाज में यश व प्रतिष्ठा के भागी होंगे।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों का जीवनसाथी और परिवार के पीछे व्यय बढ़ेगा। स्थायी संपत्ति की खरीदारी कर सकते हैं। परिवार की खुशी हेतु आप वाहन, गैजेट्स अथवा अन्य आरामदायक चीजों की खरीदारी करेंगे। घर को सुवधाओं से संपन्न और उसके इंटीरियर को सुंदर बनाएंगे। परिवार की जरुरतों को पूरा करने के लिए निवेश करेंगे। लेकिन सलाह है कि संपत्ति में निवेश के मामले में सजग रहें। नौकरी करने वालों के लिए मंद गति व एक स्थिर वेग से बढ़ने का समय रहेगा। लक्ष्मी जरुर मिलेगी पर उसके लिए अथक परिश्रम करते रहना पड़ेगा। नई नौकरी या कामकाज में पदोन्नति की संभावनाएं कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंह राशि
- फोटो : leo sign
सिंह राशि के जातकों को कोई अच्छा अवसर मिल सकता है। इस वर्ष अक्टूबर महीने के अंत तक तुला राशि में गुरु का भ्रमण आपको मित्रों व वरिष्ठ लोगों से आर्थिक लाभ कराएगा। देवताओं के गुरु बृहस्पति के सुख स्थान से गुजरने के कारण सुख-सुविधाओं में कमी आ सकती है। लेकिन, भाग्य स्थान पर गुरु की दृष्टि से परेशानी के बाद लाभ का संकेत मिल रहा है। आपको आकस्मिक धन लाभ देना। जीवनसाथी और परिवार के पीछे अधिक करना पड़ सकता है। व्यापार में कभी-कभार मंदी से दो चार होना पड़ सकता है। सांसारिक महत्व के शुभ कार्यों को आप अपने उत्साह व परिश्रम से पूर्ण करेंगे।
विज्ञापन
कन्या राशि
- फोटो : virgo sign
कन्या राशि वालों को मित्रों की ओर से लाभ मिलेगा। आर्थिक मामलों में यह वर्ष उम्मीद भरा रहेगा। अक्टूबर के माह तक तुला राशि में और उसके पश्चात वृश्चिक राशि में गुरु का भ्रमण आपकी आपकी आय को बढ़ाने का काम करेंगे। आपकी प्रगति के संकेत हैं। नौकरी में विकास के उत्तम अवसर मिलेंगे। कारोबार के लिए प्रगतिकारक स्थिति रहेगी। तुला राशि में गुरु के भ्रमण से नए व्यावसायिक मामलों की शुरुआत होने के आसार हैं। पुराने कारोबार में देखते ही देखते उन्नति होगी।