फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Uttarakhand: गले में ढोल...हाथों में मंजीरा...होली के रंग में सीएम संग सब सराबोर, मुख्यमंत्री आवास में जश्न

Thu, 13 Mar 2025 04:45 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 13 Mar 2025 04:45 PM IST
सार

मुख्यमंत्री आवास में जमकर होली खेली गई। सीएम धामी ने मंत्रियों संग खूब अबीर-गुलाल उड़ाया।

विज्ञापन
Holi at CM residence CM Dhami dance with state president Bhatt Uttarakhand Watch Photos
मुख्यमंत्री आवास पर होली। - फोटो : सूचना

प्रदेशभर में जगह-जगह होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री आवास पर भी आज जमकर होली खोली गई। इस दौरान सीएम धामी का भी अलग अंदाज देखने को मिला। ढोल गले में लटका सीएम धामी ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के साथ खूब नाचे।





मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ ही उनकी पत्नी गीता धामी ने खूब होली खेली। सीएम ने इस दौरान प्रदेशवासियों को होली पर्व की शुभकामनाएं दीं है। उन्होंने कहा कि होली रंग और उल्लास के त्योहार के साथ ही हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। हर्षाेल्लास के वातावरण में मनाया जाने वाला यह पर्व सामाजिक समरसता तथा एकता की भावना को भी मजबूत बनाता है।

एक तरफ हारूल नृत्य करते जौनसारी कलाकार, तो दूसरी तरफ अपनी ही धुन में मगन होली गीत पर लोहाघाट से आईं महिला कलाकार नाचती और गाती नजर आईं। इन सबके बीच, पौड़ी जिले के राठ क्षेत्र से आई सांस्कृतिक टोली का अपना आकर्षण था। थारू जनजाति का नृत्य तो छोलिया नृत्य करते अल्मोड़ा के कलाकारों की अपनी मस्ती रही।  

Holi at CM residence CM Dhami dance with state president Bhatt Uttarakhand Watch Photos
होली पर सीएम धामी का अंदाज - फोटो : सूचना

सीएम आवास पर होली मिलन कार्यक्रम की यही तस्वीर उभरी है। जिसमें गढ़वाल-कुमाऊं से लेकर जौनसार तक का होली गायन था, नृत्य था। लोक संस्कृति का वह प्रभाव भी था, जो उत्तराखंड को सांस्कृतिक तौर पर विशिष्टता प्रदान करता है। सीएम आवास केे खुले परिसर में गुरुवार को उत्तराखंड की लोक संस्कृृति के तमाम रंग बिखरे। उत्तराखंड की सांस्कृतिक एकता और समृृद्धि के दर्शन हुए। 

Holi at CM residence CM Dhami dance with state president Bhatt Uttarakhand Watch Photos
सीएम धामी पत्नी को रंग लगाते - फोटो : सूचना

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आमंत्रण पर सीएम आवास पर सांस्कृृतिक दलों का एक मेला सा जुटा दिखा। होली के गीत गूंजे। पारंपरिक गायन हुआ। ढोल, मंजीरे बजे इसके साथ ही पारंपरिक वाद्य यंत्रों की संगत ने होली गीतों के प्रभाव को और बढ़ा दिया। आओ दगड़ियो, नाचा गावा, आ गई रंगीली होली का आह्वान यदि अल्मोड़ा से आए कलाकारों ने किया, तो राठ क्षेत्र के कलाकारों ने गाया-आई डान्ड्यू बसंत, डाली मा मौल्यार।

विज्ञापन
विज्ञापन
Holi at CM residence CM Dhami dance with state president Bhatt Uttarakhand Watch Photos
सीएम धामी - फोटो : सूचना

राठ क्षेत्र कला समिति के कलाकार इस बात से बेहद खुश दिखे कि उन्हें विशेष तौर पर बुलाया गया। अपने होली के गीतों से इस समिति ने कम समय में खास पहचान बनाई है। इस समिति के प्रमुख प्रेम सिंह नेगी ने कहा कि हमारा 19 सदस्यीय दल सीएम आवास पर प्रस्तुति देकर गौरवान्वित है। लोहाघाट के शिवनिधि स्वयं सहायता समूह के दल का आकार बड़ रहा। इस दल में 54 सदस्यों ने होली गीतों पर बेहतरीन प्रस्तुति दी। इस ग्रुप की प्रमुख अलका का कहना है कि उन्होंने पहली बार सीएम आवास में प्रस्तुति दी। यह अवसर पूरे ग्रुप के लिए महत्वपूर्ण है।

विज्ञापन
Holi at CM residence CM Dhami dance with state president Bhatt Uttarakhand Watch Photos
सीएम धामी और साथ में पत्नी गीता धामी - फोटो : सूचना

कलाकारोें संग होली के रंग में रंगे मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लोक कलाकारों के संग होली के रंगों में पूरी तरह से रंगे नजर आए। उन्होंने विभिन्न दलों के कलाकारों के साथ काफी समय बिताया। उनके साथ वह थिरके भी। ढोल, थाली और अन्य पारंपरिक वाद्य यंत्रों पर हाथ भी आजमाया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed