फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Holi: ऋषिकेश के परमार्थ निकेतन में विदेशी पर्यटकों ने जमाया होली का रंग, ड्रम की थाप पर जमकर झूमे, तस्वीरें

Wed, 08 Mar 2023 07:51 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 08 Mar 2023 07:51 PM IST
विज्ञापन
Holi 2023 Foreign tourists Celebrated in Parmarth Niketan During international yoga festival Photos
परमार्थ निकेतन में होली महोत्सव - फोटो : अमर उजाला

ऋषिकेश के परमार्थ निकेतन में विदेश पर्यटक भी भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे नजर आए। अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव में पहुंचे विदेशी साधकों ने रंगों और फूलों से जमकर होली खेली। पर्यटक ड्रम की थाप पर थिरकते दिखे। 

Holi 2023: होली के रंग में रंगा उत्तराखंड, खूब उड़ा अबीर गुलाल, ढोल पर जमकर झूमे लोग, ऐसे मना जश्न, तस्वीरें

बुधवार को परमार्थ निकेतन प्रमुख स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने पर्यटकों के साथ होली मनाई। आश्रम में आयोजित होली महोत्सव में प्रसिद्ध ताल वादक आनंदन शिवमणि की धुनों पर विदेशी पर्यटक खूब झूमे। 

Holi 2023 Foreign tourists Celebrated in Parmarth Niketan During international yoga festival Photos
परमार्थ निकेतन में ड्रम की प्रस्तुति - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि परमार्थ निकेतन में हर साल होली महोत्सव आयोजित किया जाता है। यहां देश विदेश से पर्यटक पहुंचते हैं। वहीं, आज से आश्रम में सात दिवसीय अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव शुरू हो गया है। 

Holi 2023 Foreign tourists Celebrated in Parmarth Niketan During international yoga festival Photos
परमार्थ निकेतन में होली महोत्सव - फोटो : अमर उजाला

महोत्सव में प्रतिभाग करने के लिए 100 देशों के 1500 से अधिक साधक ऋषिकेश पहुंचेंगे। वहीं 25 देशों के 75 से अधिक प्रशिक्षक साधकों को विभिन्न योगासन कराएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Holi 2023 Foreign tourists Celebrated in Parmarth Niketan During international yoga festival Photos
परमार्थ निकेतन में होली महोत्सव - फोटो : अमर उजाला

साध्वी भगवती ने बताया कि 16 से 18 साधकों के साथ शुरू किया गया योग महोत्सव आज वट वृक्ष बन गया है। आज यह वट वृक्ष पूरे विश्व को योगमय करने के लिए प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन
Holi 2023 Foreign tourists Celebrated in Parmarth Niketan During international yoga festival Photos
परमार्थ निकेतन में होली महोत्सव - फोटो : अमर उजाला

वहीं, ऋषिकेश में होली पर राफ्टिंग और नीर झरने में प्रवेश पर प्रतिबंध के बावजूद 81 हजार 239 पर्यटक पहुंचे हैं। करीब 80 फीसदी होटल और कैंप पहले से ही एडवांस बुक हो गए थे। बड़ी संख्या में पर्यटक परमार्थ निकेतन होली मनाने गए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed