{"_id":"5b8174ed42c7924646254f54","slug":"high-alert-in-haridwar-ganga-water-level-increasing-continuously","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार: खतरे के निशान पर पहुंची गंगा, तटबंध टूटने से कई गांव को खतरा, हाई अलर्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार: खतरे के निशान पर पहुंची गंगा, तटबंध टूटने से कई गांव को खतरा, हाई अलर्ट जारी
Sun, 26 Aug 2018 09:37 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Sun, 26 Aug 2018 09:37 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
ganga
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश के कारण गंगा का जलस्तर भी बढ़ रहा है। वहीं कई जगह पर तटबंध भी टूट गए हैं। ऐसे में प्रशासन ने जिले में हाई अलर्ट जारी किया है। साथ ही लोगों को भी सतर्कता बरतने की सलाह दी है। गंगा का जलस्तर बढ़ने से शनिवार को कलसिया गांव के पास करीब 30 मीटर तटबंध ध्वस्त हो गया है। इससे हजारों बीघा कृषि भूमि जलमग्न हो गई है। कई गांवों के संपर्क मार्गों पर जलभराव होने से ग्रामीणों को आवाजाही में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन ने स्थिति से निपटने के लिए एसडीआरएफ, जल पुलिस और मेरठ सेवा समाज के आपदा मित्रों को मौके पर बुला लिया है। साथ ही तटबंध का मरम्मत कार्य शुरू कर दिया है। हालत बिगड़ने पर 700 ग्रामीणों को ठहराने के लिए प्रशासन ने दो राहत शिविर तैयार कर लिए हैं।
2 of 5
ganga
शुक्रवार को गंगा का जलस्तर चेतावनी निशान पार कर 293.30 (चेतावनी निशान 293 मीटर) मीटर पर पहुंच गया था। शनिवार तड़के ग्रामीणों ने इसकी जानकारी तहसील प्रशासन को दी। सूचना पर उपजिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र, सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता एसएल कुड़ियाल के साथ निरीक्षण करने पहुंचे। इसके बाद टीम लौट गई। दोपहर में तटबंध टूट गया। इससे कलसिया, डुमनपुरी, बालावाली, डेरियो, बादशाहपुर, पोडोवाली, रामसहायवाला और हिम्मतपुर बेला समेत सात गांवों की खेती की जमीन पर बाढ़ का पानी भर गया।
3 of 5
flood
एसडीएम कौस्तुभ मिश्र ने बताया कि उनके लौटने के बाद तटबंध टूट गया था। मौके पर एसडीआरएफ और जल पुलिस की टीम के अलावा मेरठ सेवा समाज के 22 आपदा मित्र पहुंच गए हैं। 700 ग्रामीणों को ठहराने के लिए दो जगह शिविर बनाए गए हैं। इनमें से एक शिविर रायसी कृषक इंटर कालेज में लगाया गया है। इस शिविर में 200 लोगों के रुकने की व्यवस्था है। दूसरा शिविर बालावाली इंटर कॉलेज में लगाया गया है। इसमें 500 लोगों के ठहरने की व्यवस्था है। शिविर में बिस्तर आदि की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
flood
गंगा किनारे बसे कलसिया, डुमनपुरी, बालावाली, बादशाहपुर, गिद्धावाली, पोडोवाली, डेरियों, खानपुर, इदरीशपुर, शेरपुर बेला, माडाबेला सहित उत्तर प्रदेश के रामसहायवाला, हिम्मतपुर बेला, मोहम्मदपुर मथाना, करणपुर, महेश्वरा, रुहालकी, अब्दीपुर, शाहपुर, यहियापुर, प्रह्लादपुर, आलमपुरा, शाहपुर, हस्तमौली, मदारपुर, जोगावाला, दाबकी खेड़ा, मोहनावाला, आदि इन गांवों को खतरा पैदा हो गया है।
विज्ञापन
5 of 5
ganga
गंगा का जलस्तर बढ़ने से हरिद्वार जनपद में बाढ़ आने का खतरा बना हुआ है। अब यदि गंगा में पानी बढ़ेगा तो लक्सर क्षेत्र के तटबंधों में कटाव हो सकता है और आसपास के गांवों में बाढ़ आने के साथ फसलें तबाह हो जाएगी। इस आशंका को देखते हुए जिलाधिकारी दीपक रावत ने टीएचडीसी प्रबंधन को पत्र लिखकर अतिरिक्त पानी न छोड़ने को कहा है। डीएम ने गंगा के पानी बढ़ने से जनपद की स्थिति से अवगत कराया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।