{"_id":"683147292a5cd84fd8077966","slug":"hemkund-sahib-doors-open-tomorrow-pilgrims-left-for-ghangaria-today-under-leadership-of-panj-pyaras-2025-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hemkund Sahib: पंज प्यारों की अगुवाई में घांघरिया रवाना हुए तीर्थयात्री, कल खुलेंगे हेमकुंड साहिब के कपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hemkund Sahib: पंज प्यारों की अगुवाई में घांघरिया रवाना हुए तीर्थयात्री, कल खुलेंगे हेमकुंड साहिब के कपाट
Sat, 24 May 2025 11:04 AM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ (चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ (चमोली)
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sat, 24 May 2025 11:04 AM IST
सार
कल रविवार को हेमकुंड साहिब के कपाट खुलेंगे। 500 से अधिक यात्री पहले ही घांघरिया पहुंच गए है। कपाट खुलने के समय तीन बैंड पार्टियां शामिल होंगी।
विज्ञापन
हेमकुंड साहिब, उत्तराखंड
- फोटो : Instagram
विस्तार
गोविंदघाट से पंज प्यारों की अगुवाई में सिख श्रद्धालुओं का जत्था आज शनिवार को बैंड बाजों की धुन के साथ घांघरिया के लिए रवाना हुुआ। हेमकुंड साहिब के कपाट खुलने को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है। कपाट खुलने को लेकर तीन हजार से अधिक श्रद्धालु पहुंच चुके हैं और शुक्रवार को 500 से अधिक श्रद्धालु घांघरिया पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन
हेमकुंड साहिब के कपाट 25 मई को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। यात्रा को लेकर बड़ी संख्या में श्रद्धालु घांघरिया पहुंच चुके हैं। वहीं ऋषिकेश से पंज प्यारों की अगुवाई में सिख श्रद्धालुओं का जत्था शुक्रवार को गोविंदघाट गुरुद्वारा पहुंचा। शनिवार को गोविंदघाट गुरुद्वारे में अरदास के बाद पंज प्यारों की अगुवाई में श्रद्धालुओं का जत्था हेमकुंड साहिब के लिए रवाना हुआ।
विज्ञापन
घांघरिया में रात्रि प्रवास करने के बाद अगले दिन रविवार को वह हेमकुंड के लिए रवाना होंगे और निर्धारित समय पर विधि विधान के साथ हेमकुंड साहिब के कपाट खोल दिए जाएंगे। गुरुद्वारे के प्रबंधक सेवा सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह साढ़े सात बजे अखंड पाठ होगा उसके बाद 15 मिनट का शबद कीर्तन और 7:50 पर अरदास होगी।
विज्ञापन
पहले दिन के लिए चार हजार से अधिक ने पंजीकरण करवाया
आठ बजे यात्रा शुभारंभ का हुकमनामा लिया जाएगा। उसके बाद बैंडबाजों की धुन के साथ पंज प्यारों की अगुवाई में सरोपे पहनाकर सभी संगतों को हेमकुंड के लिए रवाना किया जाएगा। बताया कि पहले दिन के लिए चार हजार से अधिक ने पंजीकरण करवाया है।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: स्कूलों और शिक्षण संस्थानों में अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति योजनाओं में गड़बड़ी, विस्तृत जांच के आदेश
तीन हजार से अधिक श्रद्धालु पहुंच चुके हैं जिसमें से 500 से अधिक घांघरिया पहुंच गए हैं। इस साल कपाट खुलने के समय पंजाब से सतनाम, हरविंदर सिंह और गढ़वाल स्काउट की बैंड पार्टी मौजूद रहेगी। इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।