फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जेल में कुछ यूं बीती बेटी के दो टुकड़े करने वाली मां की रात, महिला कैदियों से कहती रही यह बात

Tue, 13 Feb 2018 04:42 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 13 Feb 2018 04:42 PM IST
विज्ञापन
Heinous murder in dehradun mother talk with prisoners
murder

बेटी की हत्या कर उसके दो टुकड़े करने वाली हत्यारी मां की जेल में पहली रात कुछ यूं बीती। वह महिला कैदियों से रातभर बस एक ही बात करती रही।



 

Heinous murder in dehradun mother talk with prisoners
murder

सौतेली बेटी की हत्या में जेल गई मीनू कारागार में भी खुद को सही साबित करने में लगी रही। उसने महिला बंदियों से बातचीत में बेटी प्राप्ति सिंह को ही गलत साबित करने की कोशिश की। उसने कहा कि ‘मैं नहीं, प्राप्ति ही गलत थी।’ एक महिला बंदी ने जरूर मीनू को यह नसीहत दी कि बेटी जैसी भी थी, उसे मारकर तुमने खुद अपने बुरे दिनों को न्योता दे दिया। जेल की पहली रात मीनू के लिए बैचेनी भरी रही।

 

Heinous murder in dehradun mother talk with prisoners
murder

सौतेली बेटी प्राप्ति सिंह की हत्या में मीनू कौर नौ फरवरी को गिरफ्तार हुई थी। थाने में पहली रात महिला पुलिस कर्मियों के बीच गुजरी थी। मीनू रात भर उन्हें अपनी जिंदगी से जुड़े प्रसंगों को सुनाती रही। 10 फरवरी को तीसरे पहर मीनू कौर को कोर्ट में पेश किया गया। शाम छह बजे के बाद वह सुद्धोवाला कारागार में दाखिल हो पाई। कागजी खानापूर्ति में देरी होने के कारण महिला बंदियों से उसकी बात नहीं हो पाई। महिला जेल सूत्राें का कहना है कि जेल की चारदीवारी में मीनू काफी बैचेन रही।


 

विज्ञापन
विज्ञापन
Heinous murder in dehradun mother talk with prisoners
murder

देर रात तक वह जेल की दीवारों को एक टक देखती रही। सुबह के वक्त वो सो गई। रविवार को सुबह हुई तो महिला बंदियाें ने उसके बारे में जानने के लिए उसे घेर लिया। पहला सवाल था, कौन से अपराध में आई हो। दबी जुबान से बेटी की हत्या की बात बताई तो महिला बंदी चौक गईं। एक नहीं एक साथ कई सवाल हुए। मीनू कौर ने अपने ही अंदाज में इनके जवाब दिए। खुद को सही ठहराने के साथ मीनू बेटी प्राप्ति की छवि को गलत बताने की कोशिश में जुटी रही।

 

विज्ञापन
Heinous murder in dehradun mother talk with prisoners
girl murder

कत्ल कर दी गई प्राप्ति के शव का रविवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद प्राप्ति के पार्थिव शरीर को परिजन रविवार सुबह हरिद्वार ले गए। पहले अंतिम क्रिया इलेक्ट्रॉनिक शव दाह गृह में होनी थी, मगर किन्हीं कारणों से वह उपलब्ध नहीं हो सका। बाद में खरखड़ी शमशान घाट पर उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed