फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड: पर्यटक रोये, गिड़गिड़ाए, फिर भी नहीं मिली नैनीताल की बसें, तस्वीरों में देखें...

Sat, 08 Jun 2019 10:06 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 08 Jun 2019 10:06 AM IST
विज्ञापन
heavy traffic jam in nainital tourist did not get buses
- फोटो : अमर उजाला

नैनीताल के लिए यात्रियों की भीड़ ऐसी बढ़़ी कि रोडवेज के इंतजाम पूरी तरह फेल हो गए। रोडवेज प्रबंधन ने कई रूटों से बसों को हटाकर नैनीताल रूट पर भेजा, इसके बाद भी यात्रियों का दबाव कम नहीं हुआ। कई यात्री रोडवेज अधिकारियों के सामने नैनीताल बस भेजने के लिए रोये और गिड़गिड़ाए भी, लेकिन अधिकारी बस नहीं होने के कारण बेबस दिखाई दिए। फिरोजाबाद से यहां तक बस बुक करके आए 200 पर्यटक बस नहीं मिलने के कारण आठ घंटे रोडवेज बस अड्डे पर खड़े रहे। किसी तरह देर शाम को इन्हें बस मिल पाई।


 

heavy traffic jam in nainital tourist did not get buses
- फोटो : अमर उजाला

नैनीताल रूट पर शुक्रवार को यात्रियों की संख्या बढ़ गई। हल्द्वानी डिपो ने कई रूट से बसों को हटाकर नैनीताल भेजा। रोडवेज बस अड्डा प्रभारी डीसी जोशी ने बताया कि नैनीताल रूट पर 25 अतिरिक्त बसें भेजी गईं। दिनभर में डिपो की सभी बसों ने नैनीताल के 130 चक्कर लगाए। इसके बाद भी बसों में लोग खड़े होकर गए और कई बसों की छत पर भी पर्यटक चढ़कर गए। नैनीताल रोड पर पर्यटकों की भीड़ को देखते हुए टैक्सी चालकों ने पर्यटकों से मनमानी वसूली की। पर्यटकों ने भी कोई शिकायत नहीं की, लेकिन चालकों ने खूब चांदी काटी।
 

heavy traffic jam in nainital tourist did not get buses
- फोटो : अमर उजाला

यात्रियों की संख्या ऐसी बढ़ी कि रोडवेज बस अड्डे पर बैठने के लिए भी स्थान कम पड़ गया। मजबूरन उन्हें फर्श पर ही बैठना पड़ा। फर्श में गंदगी का यह आलम है कि यहां से दुर्गंध आ रही थी। रोडवेज बस अड्डे पर पानी के लिए एक ही वाटर कूलर होने के कारण यहां लंबी कतार लगी रही। पीने का पानी भरने के लिए यात्रियों को वाटर कूलर के सामने आधा-आधा घंटा खड़े रहकर इंतजार करना पड़ा। रोडवेज प्रबंधन ने दूनागिरी, रानीखेत, जौरासी, गंगोलीहाट और बरेली रूट की बसों को हटाकर नैनीताल रूट पर भेजा। इस कारण इन रूटों पर यात्रियों को दिक्कत हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
heavy traffic jam in nainital tourist did not get buses
- फोटो : अमर उजाला

दो घंटे से नैनीताल जाने के लिए बस का इंतजार कर रही हूं। जो भी बस आ रही है। उसमें सीटों को लेकर धक्का-मुक्की हो रही है।
-तुलसी देवी, निवासी मनोरा नैनीताल

क्या करें दोगांव के लिए भी बस नहीं मिल रही है। टैक्सी वाले दोगांव नहीं ले जा रहे हैं। बस कम हैं। बसों में जगह नहीं है। ऐसे में कैसे जाएं।
-उर्मिला देवी दोगांव
 

विज्ञापन
heavy traffic jam in nainital tourist did not get buses
- फोटो : अमर उजाला

पर्यटकों की भीड़ के चलते नैनीताल रोड पर शुक्रवार को भी कई जगह जाम लगा। पुलिस ने दोपहिया वाहन चालकों की चेकिंग की। कागजात पूरे नहीं होने के कारण काफी संख्या में छात्र और युवकों को घर लौटना पड़ा। हालांकि दोपहर में पुलिस ने यातायात सामान्य होने पर वाहनों का आवागमन फ्री कर दिया था। नैनीताल पर शुक्रवार को भी पर्यटकों के वाहनों का दबाव काफी था। इस कारण कॉलटैक्स, नरीमन तिराहा और रानीबाग में जाम लग गया। नैनीताल मार्ग के ज्योलीकोट और हनुमानगढ़ी के संकरे रास्ते पर जाम के चलते पर्यटकों को काफी परेशानी हुई।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed