फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देहरादून से मसूरी तक जाम ही जाम, टिकट के लिए मारामारी, एक रात के ठिकाने की तलाश में लुट रहे पर्यटक

Tue, 11 Jun 2019 10:13 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 11 Jun 2019 10:13 AM IST
विज्ञापन
Heavy traffic jam dehradun to mussoorie Tourist pay more money for everything
देहरादून से मसूरी तक जाम - फोटो : अमर उजाला

मसूरी में होटल और लॉज पूरी तरह पैक हैं। लेकिन, दलाल मनमाने पैसे वसूल कर पर्यटकों को कमरा दिलाने का दम भर रहे हैं। ऐसे में पर्यटक निर्धारित पैकेज से कई गुना दाम दलालों के चक्कर में गंवा रहे हैं। रात में स्थिति और ज्यादा दूभर हो रही है। खाने-पीने के दाम रात को एकाएक बढ़ा दिए जा रहे हैं। चर्चा है कि मसूरी और इसके आसपास रात में एक लीटर पानी के दाम ढाई गुना तक पर्यटकों से वसूले जा रहे हैं। मसूरी में पर्यटकों को जाम से निजात दिलाने के लिए सोमवार को अतिरिक्त फोर्स भेजी गई। डीआईजी यातायात केवल खुराना ने बताया कि मसूरी में क्षमता से अधिक वाहन पहुंचने के कारण भारी दिक्कत हो रही है। इसी को देखते हुए सुबह 30 कांस्टेबल, सात दरोगा और 10 होमगार्ड के जवान अतिरिक्त भेजे गए।

Heavy traffic jam dehradun to mussoorie Tourist pay more money for everything
देहरादून से मसूरी तक जाम - फोटो : अमर उजाला

हालत यह है कि मसूरी में लगभग 90 फीसदी से ज्यादा होटल और लॉज पूरी तरह बुक हैं। पर्यटकों को एक रात रुकने के लिए भी पापड़ बेलने पड़ रहे हैं। इस मजबूरी का फायदा क्षेत्र में सक्रिय दलाल उठा रहे हैं। मसूरी घूमकर दून लौटे दिल्ली निवासी एक पर्यटक ने बताया कि वे शनिवार शाम जाम में फंसने की वजह से देर रात मसूरी पहुंचे थे। वहां जब कोई कमरा नहीं मिला तो एक व्यक्ति उनके संपर्क में आया। उसने उन्हें बताया कि वह उन्हें कैम्पटी मार्ग पर एक होटल में कमरा दिला सकते हैं। वहां पहुंचे तो देखा कि होटल में टैरिफ 3500 रुपये प्रति कमरा लिखा हुआ था। लेकिन, उस व्यक्ति ने होटल को साढ़े छह हजार रुपये उनसे दिलाए। पर्यटक ने बताया कि वहां बहुत से ऐसे पर्यटक थे जो कई गुना दाम देकर होटल में ठहरे हुए थे। 

Heavy traffic jam dehradun to mussoorie Tourist pay more money for everything
मसूरी में खुले आसमान के नीचे सोते पर्यटक - फोटो : फाइल फोटो

कई पर्यटक तो महंगे दाम की वजह से खुले आसमान के नीचे सोने को मजबूर हैं। दिनभर सड़कों पर कई घंटे पर्यटक जाम में फंसे रहते हैं। दिन के उजाले में तो आवश्यक वस्तुएं जैसे-तैसे उन्हें सही दामों पर मिल जा रही हैं। लेकिन, रात में अंधेरा होते ही इनके दाम अचानक बढ़ जा रहे हैं। एक पर्यटक ने बताया कि उन्होंने शनिवार रात दो पानी की बोतलों के 100 रुपये चुकाए थे। जिलाधिकारी एसए मुरुगेशन का कहना है कि दलाल सक्रिय होने या ऑवररेटिंग की बात बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि इस प्रकार की कोई शिकायत आती है तो जांच कराई जाएगी। उसके बाद आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Heavy traffic jam dehradun to mussoorie Tourist pay more money for everything
मसूरी जाने के लिए टिकट लेते पर्यटक - फोटो : अमर उजाला

मसूरी के लिए रोडवेज बसों में सीट के लिए मारामारी बरकरार है। कर्मचारियों की बसें बढ़ाने की मांग के बावजूद परिवहन विभाग की ओर से न तो बसों की संख्या बढ़ाई गई और न ही फेरे बढ़ाए गए हैं। मौजूदा समय में देहरादून से मसूरी रोजाना 22 बसें चल रही हैं। इसमें सीट के लिए सवारियों में मारामारी की नौबत के बावजूद परिवहन विभाग कोई एक्शन नहीं ले रहा है। हर वर्ष की तरह इस बार भी पर्यटन सीजन में मसूरी के लिए पर्याप्त बसें नहीं हैं। 

विज्ञापन
Heavy traffic jam dehradun to mussoorie Tourist pay more money for everything
मसूरी जाने के लिए टिकट लेते पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
इसके चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 22 बसें रोजाना 90 फेरे (आना-जाना) लगा रही हैं। जबकि, इस वर्ष बीते वर्षों की तुलना में अधिक संख्या में पर्यटक मसूरी जा रहे हैं। पिछले महीने बस अड्डे के कर्मचारियों ने 10 अतिरिक्त बसें उपलब्ध कराने की मांग की थी, लेकिन चारधाम यात्रा के चलते उस पर भी कार्रवाई नहीं हुई। सहूलियत न मिलने से पर्यटकों में भी काफी गुस्सा है। कर्मचारियों के मुताबिक हर वर्ष जवाहरलाल नेहरू नेशनल अर्बन रिनुवल मिशन के तहत पांच से छह बसें मिलती थीं, लेकिन कंडम होने के कारण इस बार ये बसें नहीं मिली हैं। बसों की कमी का टैक्सी चालक पूरा फायदा उठा रहे हैं। आम दिनों में जहां वह मसूरी के लिए प्रति यात्री करीब 400 रुपये किराया लेते थे, वहीं अब वह करीब 1400 रुपये किराया वसूल रहे हैं। मजबूरी में पर्यटक भी उन्हें भुगतान कर रहे हैं। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed