{"_id":"5a673cf34f1c1bcb268b5fb3","slug":"heavy-snowfall-in-all-over-uttarakhand-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड में बारिश-बर्फबारी से सुहावना हुआ मौसम,खिले पर्यटकों के चेहरे,तस्वीरें दिल खुश कर देंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड में बारिश-बर्फबारी से सुहावना हुआ मौसम,खिले पर्यटकों के चेहरे,तस्वीरें दिल खुश कर देंगी
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 29 Jan 2018 09:01 AM IST
विज्ञापन
snowfall in uttarakhand
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंबे अंतराल के बाद मंगलवार को मौसम ने करवट बदली है। मसूरी में सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। वहीं बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब, समेत पूरे उत्तराखंड में बर्फबारी से मौसम सुहावना हो गया।
snowfall in uttarakhand
बारिश का यह सिलसिला बुधवार को भी जारी रहने की संभावना है। मौसम के बिगड़े मिजाज को देखते हुए देहरादून, उत्तरकाशी और टिहरी में बुधवार को 12वीं तक के स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है।
snowfall in uttarakhand
चकराता में बारिश और बर्फबारी की राह ताक रहे लोगों के लिए मंगलवार का दिन बेहद खास रहा। मौसम की बदली करवट के बीच चकराता में मौसम का पहला हिमपात हुआ। लोखंडी समेत आसपास की ऊंची चोटियां पूरी तरह से बर्फ से लकदक हो गई है। दूर से ही यह चोटियां आकर्षित कर रही हैं। कई इलाकों में ओलावृष्टि भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
snowfall in uttarakhand
बर्फबारी के बीच ठंड में भी इजाफा हो गया है। पूरा इलाका शीतलहर की चपेट में है। घाटियों में बसे गांव में भी बर्फबारी की सूचना है। चकराता का तापमान शून्य से नीचे माइनस पर जा पहुंचा। चकराता का न्यूनतम तापमान -01 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
snowfall in uttarakhand
दोपहर बाद ऊंची चोटियों पर मौसम ने करटव लेना शुरू कर दिया। तीन बजे से क्षेत्र में बारिश के साथ ही बर्फबारी का दौर शुरू हो गया। खबर लिखे जाने तक जहां लोखंडी और देवबन में पांच से छह इंच तक बर्फबारी हो चुकी थी। वहीं चकराता छावनी बाजार क्षेत्र में बर्फ की फुहारें गिरना शुरू हो गया था।