फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Heavy rains in chamoli Uttarakhand Debris entered houses in Nandanagar Movement in 50 villages came to a halt

Heavy Rain In Chamoli: भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, घरों में घुसा मलबा, 50 गांवों की आवाजाही हुई ठप

Fri, 26 Jul 2024 02:31 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली (गोपेश्वर)
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली (गोपेश्वर) Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 26 Jul 2024 02:31 PM IST
सार

नंदानगर के बांसवाड़ा गांव में घरों में मलबा घुस गया। जबकि कुछ भवन क्षतिग्रस्त हो गए।वहीं नंदानगर सड़क 10 मीटर बह गई।

विज्ञापन
Heavy rains in chamoli Uttarakhand Debris entered houses in  Nandanagar Movement in 50 villages came to a halt
कर्णप्रयाग में घरों में घुसा मलबा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

गोपेश्वर नंदानगर के बांसवाड़ा में भारी बारिश से कई घरों में मलबा घुसा गया है, जबकि गौशालाएं भी क्षतिग्रस्त हुई हैं। नंदप्रयाग-नंदानगर मोटर मार्ग भी कांडई पुल के पास करीब 10 मीटर तक बह गई है। जिससे नंदानगर विकास खंड के 50 से अधिक गांवों का अन्य क्षेत्र से संपर्क कट गया है।

विज्ञापन


जिला आपदा प्रबंधन को अनुसार, बांसवाड़ा में एक भवन में मलबा घुसा है, जबकि दो भवनों के आंगन क्षतिग्रस्त हुए हैं। एक गौशाला पूर्ण रुप से क्षतिग्रस्त हुई है, जबकि दो गौशालाओं में मलबा घुसा है। यहां कोई जनहानि व पशुहानि नहीं है। नंदानगर क्षेत्र में 28 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है।
विज्ञापन


चमोली तहसील क्षेत्र के अंतर्गत 109 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी ने भारी बारिश से गांवों में नुकसान की बात कही है। वहीं, गोपेश्वर के समीप कोठियालसैंण के बुराली तोक में रात को हुई भारी बारिश के बीच पांच घरों में मलबा घुसा है। घरों को नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हाईवे को वाहनों की आवाजाही के लिए खोला गया
बुराली गांव गांव चार मकानों को आंशिक क्षति पहुंची है। जनपद में सुबह दस बजे तक बदरीनाथ हाईवे भी जगह-जगह मलबा आने से बंद रहा। सुबह 10 बजे तक हाईवे को वाहनों की आवाजाही के लिए सुचारु कर लिया गया है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: अतिवृष्टि से भारी नुकसान, पुल बहने से मद्महेश्वर में फंसे यात्री, 68 का किया गया हेली से रेस्क्यू

उधर कर्णप्रयाग में मूसलधार बारिश से ग्राम पंचायत डिम्मर के माखोली गांव मे एक भवन क्षतिग्रस्त हो गया है। माखोली गांव के योगेंद्र प्रसाद डिमरी ने बताया कि विगत रात्रि को हुई भारी बारिश से लगभग 12 बजे उनका पौराणिक भवन क्षतिग्रस्त हो गया है।

मुआवजे की मांग
बताया कि जिन कमरों मे उनका परिवार सोया था, वहां पहले बारिश का अत्यधिक पानी आने से वे घर से बाहर आंगन मे आ गए थे। जैसे ही उनका पूरा परिवार बाहर आया तो मकान भरभरा कर क्षतिग्रस्त हो गया और उनका दो बच्चे, पत्नी और स्वंय वे बाल-बाल बच गए। उन्होंने शासन-प्रशासन से क्षति का आंकलन कर मुआवजा देने की मांग की है। राजस्व उप निरीक्षक सिमली नीता सेमवाल ने बताया कि क्षतिग्रस्त भवन का आंकलन कर पीड़ित परिवार को मानकों के अनुरूप मुआवजा दिया जाऐगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed