फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar: Rainy rivers overflow, village disconnected for three hours

हरिद्वारः बरसाती नदियां उफनाईं, तीन घंटे कटा संपर्क, ग्रामीणों में दहशत

Tue, 13 Aug 2019 10:43 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुग्गावाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुग्गावाला Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 13 Aug 2019 10:43 AM IST
विज्ञापन
Haridwar: Rainy rivers overflow, village disconnected for three hours
इस तरह सड़क पर आ गया नदी का पानी - फोटो : अमर उजाला

पहाड़ों पर हुई भारी बारिश के कारण सोमवार को हरिद्वार जिले के बुग्गावाला क्षेत्र में करीब आधा दर्जन बरसाती नदियां उफान पर आ गईं। रायघटी नदी का बहाव इतना तेज था कि बिहारीगढ़-रोशनाबाद मार्ग को क्षतिग्रस्त करते हुए पानी कुड़कावाला गांव में घुस गया।

विज्ञापन


इससे ग्रामीणों में खलबली मच गई। ग्रामीणों की सब्जी और धान समेत अन्य फसलें जलमग्न हो गईं। वहीं, मार्ग क्षतिग्रस्त होने से बिहारीगढ़-रोशनाबाद मार्ग का संपर्क करीब तीन घंटे तक कटा रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों को पानी से गुजरने से रोका।
विज्ञापन



 

नदियों का बहाव देखकर ग्रामीणों में खलबली मच गई

शिवालिक की पहाड़ियों पर भारी बारिश के कारण सोमवार सुबह करीब छह बजे अचानक क्षेत्र की मोहंड रो, सूक रो, चिल्लावाली, रायघटी और बामरो समेत करीब आधा दर्जन बरसाती नदियां उफान पर आ गईं। नदियों का बहाव देखकर सुबह बाहर निकले ग्रामीणों में खलबली मच गई।

बताया जा रहा है कि इस दौरान रायघटी नदी इतनी उफान पर थी कि उसके बहाव से बिहारीगढ़-रोशनाबाद मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया और नदी का पानी कुड़कावाला गांव की ओर जाने लगा। इससे ग्रामीण दहशत में आए गए। नदी का पानी घुसने से ग्रामीणों की करीब एक हजार बीघा फसल जलमग्न हो गई हालांकि पानी गांव तक नहीं पहुंचा। पानी और बढ़ा तो रायघटी के तेज बहाव ने बिहारीगढ़-रोशनाबाद मार्ग को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना पाकर तत्काल बुग्गावाला पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने खतरे को देखते हुए राहगीरों को पानी पार कर आगे नहीं जाने दिया। इस दौरान तीन घंटे तक बिहारीगढ़ और रोशनाबाद का संपर्क कटा रहा। करीब नौ बजे नदियों का पानी उतरना शुरू हुआ तो ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। 
 

ग्रामीणों की पीड़ा किसी ने भी नहीं सुनी

कुड़कावाला के प्रधान के पति विजयपाल का आरोप है कि ब्लॉक स्तर से लेकर जिला और मुख्यमंत्री तक से शिकायत की गई है कि नदी के उफनाने पर कभी भी खतरा हो सकता है। लिहाजा बाढ़ सुरक्षा के कार्य या तटबंध बनाकर गांव को नदी के पानी से सुरक्षित किया जाए, लेकिन ग्रामीणों की पीड़ा किसी ने भी नहीं सुनी।

पिछले दो वर्षों से रायघटी नदी का रुख गांव की ओर है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार तो पानी गांव में घुस जाता है। उधर, एसडीएम भगवानपुर संतोष कुमार पांडेय का कहना है कि मामला उनकी जानकारी में नहीं है। अगर ऐसा है तो उच्चाधिकारियों के निर्देश पर ग्रामीणों की समस्या दूर कराई जाएगी।
 

विज्ञापन

अब भी बाढ़ का खतरा

खानपुर और आसपास के क्षेत्र में गंगा नदी का जलस्तर फिलहाल स्थिर बना हुआ है। इससे ग्रामीणों की चिंताएं कुछ कम हो गईं है। सोमवार को नदी का जलस्तर 292.2 मीटर दर्ज किया गया, जो चेतावनी रेखा (293 मीटर) से करीब एक मीटर कम है। वहीं, खतरे का निशान 294 मीटर है।

हालांकि, मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए बारिश होने पर अब भी बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। एसडीएम लक्सर पूरण सिंह राणा का कहना है कि क्षेत्र की चारों बाढ़ राहत चौकियों पर कर्मचारियों को 24 घंटे मुस्तैद रहने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed