हरिद्वार नगर निगम की बोर्ड बैठक में अव्यवस्थाओं को लेकर गुस्साए पार्षदों ने जमकर हंगामा काटा। पार्षद शुभम मैंदोला ने एसएनए विनोद कुमार पर फोन न उठाने आरोप लगाते हुए उनको जमकर खरी खोटी सुनाई। भाजपा पार्षदों ने एसएनए का घेराव करते हुए उनसे सफाई व्यवस्था का कार्यभार वापस लेने की मांग की। इसी दौरान एक कांग्रेस पार्षद ने गंदगी की तस्वीरें एसएनए के मुंह पर फेंक दी।
2 of 6
नगर निगम बोर्ड बैठक में हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
लॉकडाउन के बाद से पहली बार हुई नगर निगम की बोर्ड बैठक बेहद हंगामेदार रही। भाजपा और कांग्रेस पार्षदों ने सफाई और पथ प्रकाश की व्यवस्था पर अधिकारियों को जमकर घेरा। नेता प्रतिपक्ष सुनील कुमार अग्रवाल ने कहा कूड़ा निस्तारण केआरएल को हटाने के बाद से नगर निगम सफाई व्यवस्था को संभालने में पूरी तरह से नाकाम साबित हुआ है। भाजपा और कांग्रेस ने नगर आयुक्त जयभारत सिंह से तत्काल एसएनए से सफाई व्यवस्था कार्यभार वापस लेने की मांग की।
3 of 6
नगर निगम बोर्ड बैठक में हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
नेता प्रतिपक्ष सुनील कुमार अग्रवाल ने वार्डों में सफाई कर्मचारी और स्थायी नाला गैंग व्यवस्था का प्रस्ताव बोर्ड में रखा। कांग्रेस पार्षद उदयवीर सिंह ने कहा नाला गैंग की व्यवस्था पूरे सालभर के लिए होनी चाहिए। भाजपा पार्षद अनिल वशिष्ठ ने कहा ठेके पर सफाई कर्मचारी रखने का अधिकार पार्षद को होना चाहिए। इस पर सभी पार्षदों ने मांग का समर्थन करते हुए प्रस्ताव को हरी झंडी दी।
4 of 6
नगर निगम बोर्ड बैठक में हंगामा करते पार्षद
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, नगर निगम की बोर्ड बैठक में 301 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इसमें सबसे महत्वपूर्ण प्रस्ताव हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण को समाप्त करने का शामिल है। कांग्रेस पार्षद अनुज सिंह ने यह प्रस्ताव रखा था और इसे पास कर दिया। अब प्रस्ताव को शासन को भेजा जाएगा।
5 of 6
नगर निगम बोर्ड बैठक
- फोटो : अमर उजाला
मेयर अनीता शर्मा ने ठेके पर 600 सफाई कर्मचारी का प्रस्ताव बोर्ड के समक्ष पेश किया। मेयर के अलावा निर्माण कार्यों के लिए चार वर्क एजेंट, हरिद्वार के तीनों जोन में कूड़ा निस्तारण के लिए अलग-अलग टेंडर, 10 हजार लाइटों की खरीद, शहर के बाहर चार बड़े डंपिंग जोन, स्वागत द्वार, पार्षदों के लिए आकस्मिक कार्यों के 2.5 लाख की निधि के प्रस्ताव भी बोर्ड बैठक में पास हुए।