{"_id":"5d4681128ebc3e6cbb2a63a2","slug":"haridwar-nagar-nigam-employees-doing-work-under-umbrella-after-roof-drop-in-rain","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बदहाली: बारिश में नगर निगम का हुआ ऐसा हाल, कर्मचारियों ने छाता खोलकर किया काम, देखिए...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदहाली: बारिश में नगर निगम का हुआ ऐसा हाल, कर्मचारियों ने छाता खोलकर किया काम, देखिए...
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 05 Aug 2019 10:17 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
नगर निगम में छाता लेकर किया काम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हरिद्वार में नगर निगम बदहाली के आंसू रो रहा है। नगर निगम भवन की छत की लीकेज बंद करने के लिए नौ लाख रुपये खर्च करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। शनिवार को हुई तेज बारिश के बाद छत पहले की तरह टपकने लगी और कर्मचारियों को काम करना मुश्किल हो गया। कई कर्मचारियों को तो कार्यालय के अंदर छाता खोलकर काम करना पड़ा।
2 of 5
नगर निगम में छाता लेकर किया काम
- फोटो : अमर उजाला
नगर निगम प्रशासन ने आठ महीने पहले बोर्ड फंड से नौ लाख रुपये खर्च करके छत पर नया लेंटर डलवाया था। नौ लाख रुपये की छत शनिवार को तेज बारिश में टपकने लगी। गृहकर अनुभाग के संयुक्त कार्यालय के अंदर पानी पानी होने के कारण कर्मचारी काम नहीं कर पाए।
3 of 5
नगर निगम में छाता लेकर किया काम
- फोटो : अमर उजाला
कर्मचारियों को अभिलेख भीगने से बचाने के लिए जद्दोजहद करनी पड़ी। कर्मचारियों ने छाता खोलकर किसी तरह से फाइलों को बचाया। गृहकर अनुभाग के साथ ही नगर निगम की कोई छत ऐसी नहीं है जो टपक न रही हो। ढाल ठीक नहीं होने से छतों में पानी भरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
नगर निगम में छाता लेकर किया काम
- फोटो : अमर उजाला
इसलिए बारिश बंद होने के बाद भी छत से पानी टपकता रहता है। नाराज कर्मचारियों ने छतों की मरम्मत पर खर्च हुए लाखों रुपये के जांच कराने की मांग की है। कर्मचारी अखिलेश शर्मा, आदेश यादव डॉ. सुभाष सैनी, रामअवतार, प्रवीण कुमार, संजीव कुमार, ने बताया कि कार्यालय भवन के अंदर बैठने की भी स्थिति नहीं है। कर्मचारियों ने नगर आयुुक्त उदय सिंह राणा से भी शिकायत की है।
विज्ञापन
5 of 5
नगर निगम में छाता लेकर किया काम
- फोटो : अमर उजाला
नगर आयुक्त का कहना है कि इसकी जांच करवाई जाएगी कि आखिर नौ लाख रुपये खर्च करने के बाद भी छत कैसे टपक रही है। शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने नगर निगम के लिए तीन मंजिला भवन का शिलान्यास नगर निगम के चुनाव के दौरान किया था। तब उन्होंने बताया था कि 13 करोड़ रुपये की लागत से हरिद्वार नगर निगम का प्रदेश में सबसे शानदार भवन बनेगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।