फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हरिद्वार भगदड़: चश्मदीद ने सुनाई आपबीती...भीड़ का दबाव बढ़ा तो तार पकड़कर चढ़ने लगे; फिर लगा करंट

Sun, 27 Jul 2025 09:36 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 27 Jul 2025 09:36 PM IST
सार

Haridwar Mansa Devi Temple Stampede: मार्ग पर बनी दीवार पर तारें पकड़कर श्रद्धालु आगे की तरफ बढ़ रहे थे और करंट लगने के बाद भगदड़ मच गई।

विज्ञापन
Haridwar Mansa Devi temple stampede Eyewitness Told aap beeti he got electric current
फरीदाबाद से आए संतोष कुमार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

मनसा देवी मंदिर पैदल मार्ग पर रविवार की सुबह नौ बजे भगदड़ मच गई। हादसे में एक 10 साल के बालक सहित आठ श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 28 लोग घायल हो गए। भीड़ के बीच कुछ दूरी पर फंसे एक चश्मदीद ने भी भीड़ का दबाव बढ़ने पर रास्ते में दीवारों पर लगी बिजली तारें पकड़ने पर करंट लगने का दावा किया है।



मार्ग पर बनी दीवार पर तारें पकड़कर श्रद्धालु आगे की तरफ बढ़ रहे थे और करंट लगने के बाद भगदड़ मच गई। फरीदाबाद से आए संतोष कुमार ने मीडिया से बातचीत में बताया कि एक ही मार्ग से लोग आ और जा रहे थे।

हरिद्वार भगदड़ में आठ की मौत: माता के दर्शन के लिए जा रहे थे श्रद्धालु, फैली अफवाह; भीड़ में दबे लोग, तस्वीरें

Haridwar Mansa Devi temple stampede Eyewitness Told aap beeti he got electric current
हरिद्वार भगदड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

कुछ लोग पीछे तो कुछ आगे की तरफ बढ़ रहे थे। दीवार पर कुछ तारें लगी थी, उसे पकड़कर लोग चढ़ने लगे। उसमें वे भी शामिल थे। जैसे ही तार छिल गई और उससे करंट फैल गया। 10-12 लोग नीचे गिर गए। वह अपने परिवार के लोगों से बिछुड़ गए। किसी तरह उन्होंने खुद को बचाया। नीचे गिरे हुए लोगों के ऊपर से ही सभी भागने लगे।

Haridwar Mansa Devi temple stampede Eyewitness Told aap beeti he got electric current
मनसा देवी मार्ग पर भगदड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

संतोष ने बताया कि रास्ते में दबाव बढ़ा तो लोगों के ऊपर गिरने लगे। साइड में दुकानों के पीछे तार लगे हुए थे, जिन्हें पकड़कर लोग चढ़ने लगे तो करंट लगना शुरू हुआ और फिर भगदड़ की स्थिति बन गई। उन्होंने बताया कि एक ही मार्ग पर आने और जाने की व्यवस्था होने से स्थिति ज्यादा भयंकर बनी हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Haridwar Mansa Devi temple stampede Eyewitness Told aap beeti he got electric current
मनसा देवी भगदड़ - फोटो : एजेंसी

एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल के मुताबिक, रविवार सुबह नौ बजे सूचना मिली कि मनसा देवी मंदिर के पैदल मार्ग पर भगदड़ मचने से कुछ लोग घायल हो गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां आठ श्रद्धालुओं को मृत घोषित कर दिया गया, दो ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
Haridwar Mansa Devi temple stampede Eyewitness Told aap beeti he got electric current
मनसा देवी मार्ग पर भगदड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

गंभीर घायलों को एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया है। एसएसपी का कहना है कि प्रथम दृष्टया सामने आया कि बिजली के तार में करंट आने की अफवाह फैली थी, जिसके बाद भगदड़ मच गई। अभी इसके पीछे के कारणों की जांच की जा रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed